रोहतक के महम क्षेत्र में भाजपा की तरफ से विकास रैली का आयोजन किया गया, जिसमें सीएम नायब सिंह सैनी बतौर मुख्यातिथि पहुंचे। वहीं रैली की अध्यक्षता राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने की। रैली में विशिष्ठ अतिथि के रूप में मंत्री कृष्ण लाल पंवार, मंत्री अरविंद शर्मा व मंत्री रणबीर गंगवा पहुंचे। महम हल्का अब तक रहा लावारिस विकास रैली के दौरान राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि महम हल्का लावारिस रहा। तीन बार प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी, लेकिन हलके से हिस्सेदारी नहीं मिली। अब हर गांव में गए हैं तो लोगों की आवाज आई कि 2029 में महम से हिस्सेदारी देंगे। महम में बसों का नहीं टोटा रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि एक पूर्व विधायक ने लड़कियों के लिए बस चला रखी थी। जब उसने बस बंद की तो सीएम ने अगले दिन ही बस लगा दी। महम में बसों का टोटा थोड़े है। साथ ही महम में महिला कॉलेज बनाने की मांग भी की, ताकि महिलाओं को बाहर जाना ही ना पड़े। जर्जर बिल्डिंग की करवाई जाए मरम्मत रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि महम में अस्पताल की बिल्डिंग व स्टेडियम भी जर्जर है। उसकी मरम्मत करवाने का काम किया जाए। साथ ही महम को नगर परिषद बनाने की मांग भी सीएम के सामने उठाई। रामचंद्र जांगड़ा ने सीएम ने तालाबों का भी सौंदर्यीकरण करने की मांग की। महम में बनाई जाए आईएमटी रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि महम में पर्यटन स्थल का जीर्णोद्धार करवाया जाए। साथ ही एक आईएमटी स्थापित करने व एक सेक्टर बनाकर लोगों को सौगात दी जाए। रामचंद्र जांगड़ा ने एक शेर सुनाया कि आप ऐसे मुस्कराए की हम मदहोश हो गए, जब होश में आए तो आप फिर मुस्करा दिए। मुख्य मंच के साथ बनाया सांस्कृतिक मंच सीएम नायब सिंह सैनी की विकास रैली के लिए सरकारी कॉलेज परिसर में भव्य पंडाल बनाया गया, जिसमें मुख्य मंच के साथ ही सांस्कृतिक मंच बनाया गया। पंडाल को 4 सेक्टर में बांटा गया है, जिसके लिए इंचार्ज भी नियुक्त किए। वहीं, प्रशासन की तरफ से ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी लगाए गए।