हरियाणा के रोहतक के रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर सत्यवान की डेडबॉडी चार दिन बाद जेएलएन नहर से बरामद हो गई है। उसकी ब्रेजा कार 20 फरवरी को खरावड़ गांव में लावारिस हालत में खड़ी मिली थी, जिसके पास खून ही खून पड़ा हुआ था। पुलिस को मौके से 20 गोलियों के खोल मिले थे, लेकिन सत्यवान लापता था। इसके कुछ घंटे बाद ही काला राठी गैंग ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर सत्यवान की हत्या करने की जिम्मेदारी ली थी। कहा था कि हमने इसको मार दिया है और इसकी लाश भी नहीं देंगे। ये हमारा दुश्मन था और ये अभी जमानत पर बाहर आया था। इसके बाद पुलिस एक्टिव हुई और सत्यवान की तलाश शुरु की। इसी तलाश में पुलिस के हाथ दो युवक चढ़ गए, जिन्होंने सत्यवान की हत्या करने और लाश को जेएलएन नहर में फेंकने की बात कबूल की। दोनों की निशानदेही पर ही पुलिस ने शव को नहर से बरामद किया । पुलिस कैसे पहुंची हत्यारोपियों तक, एसपी की 4 बातें… यहां जानिए कैसे हुआ था सत्यवान का मर्डर… खरावड़ गांव के पास खड़ी भी कार: सत्यवान की ब्रेजा कार खरावड़ गांव के पास सड़क से कुछ फासले पर कच्चे रास्ते पर झाड़ियों के पास खड़ी थी। कार की खिड़की से लेकर अन्य हिस्सों पर गोलियों के निशान थे। गोलियां लगने से शीशे चकनाचूर हो चुके थे। इससे अंदाजा लगाया गया कि कार पर अंधाधुंध फायरिंग की गई थी। कार के अंदर और बाहर खून ही खून: पुलिस को कार के अंदर सत्यवान नहीं मिला था। जब तलाशी ली गई तो कार के अंदर भी गोलियां लगने के निशान थे। ड्राइविंग सीट पर खून पड़ा था। यह खून कार के बाहर भी पड़ा हुआ था। इसके बाद पुलिस ने एफएसएल एक्सपर्ट डॉ. सरोज दहिया को मौके पर बुलाया और जांच शुरू की थी। एफएसएल एक्सपर्ट ने मौके से सबूत जुटाए थे और गाड़ी को भी अच्छे से जांचा था। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले थे पुलिस टीम को कार के आसपास गोलियों के 20 से अधिक खोल पड़े मिले थे। कार के अंदर और बाहर खून के निशान मिलने से अंदाजा लगाया गया था कि गोलियां मारकर हत्या की गई है। हमलावर हत्या के बाद शव अपने साथ ले गए। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले। SP से मिलने पहुंचा था सत्यवान का परिवार इस मामले में सत्यवान के परिवार के लोग दोपहर में ही SP सुरेंद्र सिंह भौरिया से मिलने पहुंचे थे। सत्यवान की मां धनपति ने बताया था कि शुक्रवार को सत्यवान अपने भाई को खरखौदा छोड़कर आया था। इसके बाद वह कोर्ट में गया था। कोर्ट से लौटे वक्त वह लापता हो गया। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं है। उन्हें शक जताया था कि सत्यवान की हत्या कर उसका शव गायब कर दिया गया है। काला राठी गैंग ने पोस्ट डालकर ली थी हत्या की जिम्मेदारी
उधर, इस मामले को लेकर एक सोशल मीडिया पोस्ट सामने आई थी। जिसमें लिखा था – “राम राम सभी भाइयों को। मैं सुंदर राठी (काला राठी) भाइयों, आज ये जो सत्यवान का इसके गांव साध खेड़ी में मर्डर हुआ है, उसकी जिम्मेदारी हम लेते हैं। हमने इसको मार दिया है और इसकी लाश भी नहीं देंगे। ये हमारा दुश्मन था और ये अभी जमानत पर बाहर आया था। जो भी हमारे दुश्मन हैं, तैयार रहें। टाइम लग सकता है लेकिन माफी नहीं। सबका नंबर आएगा।” हालांकि, अब एसपी सुरेंद्र भौरिया ने सत्यवान मर्डर केस से इस गैंग का कोई लिंक नहीं मिलने की बात कही है। —————-
इस खबर भी पढ़ें… रोहतक में कार पर 20 राउंड फायरिंग, मालिक लापता:परिवार बोला- हत्या कर शव साथ ले गए; सोशल मीडिया पोस्ट में मर्डर का दावा रोहतक में एक ब्रेजा कार पर करीब 20 राउंड फायरिंग की गई। मौके से खून ही खून मिला। वहां 20 गोलियों के खाली खोल भी पड़े थे। गोलियां लगने से कार के शीशे भी चकनाचूर हो गए थे, लेकिन कार के अंदर कोई नहीं था। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। (पूरी खबर पढ़ें)