लखनऊ के IGP में पिंक रोजगार महाकुंभ:CM योगी ने बच्चों को टेडी बियर दिया, युवती से बोले- पढ़ाई करो; कामयाब बनो

लखनऊ के IGP में महिला दिवस पर पिंक रोजगार महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। बड़ी संख्या में महिलाएं और युवतियां रोजगार के लिए शिविर में पहुंची हैं। पंजीकरण के बाद इंटरव्यू के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रही हैं। CM योगी आदित्यनाथ भी कार्यक्रम में पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत बच्चियों को चेक वितरित कर रहे हैं। एक बच्ची को टेडी बियर देकर दुलारा। रोजगार महाकुंभ में पहुंची युवतियों से बातचीत की। एक युवती से कहा- खूब पढ़ो; कामयाब बनो। पिंक रोजगार महाकुंभ-2026 में 5000 महिलाओं को रोजगार देने की योजना है। इसके साथ ही संगम पोर्टल के मोबाइल ऐप की लॉन्चिंग, 94 नव-नियुक्त मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्रों का वितरण, नारी शक्ति अवॉर्ड दिए जाएंगे। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बीमा प्रीमियम और साड़ी वर्दी के लिए ₹3,849 लाख की धनराशि डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके खातों में दी जाएगी। 3 तस्वीरें देखिए… अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाएं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *