लखनऊ के गाजीपुर इलाके में हैरान करने वाली घटना हुई। अफसर के घर एसी बनाने के बहाने घर में घुसे बदमाशों ने महिला से सोने की चेन और कान की बाली लूट ली। विरोध करने पर सिर को दीवार से लड़ा दिया और धारदार हथियार से गला रेत दिया। इसके बाद मौके से फरार हो गए। गंभीर हालत में महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे की है। महिला की पहचान भूतनाथ इंदिरा नगर निवासी शशि पांडे के रूप में हुई। पति हरीश पांडेय बापू भवन में साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग में अंडर सेक्रेटरी पद तैनात हैं। पहले देखिए घटनास्थल की 3 तस्वीरें… चाकू से गले और हाथ पर हमला किया अंडर सेक्रेटरी हरीश पांडेय ने बताया- दोपहर ढाई बजे के करीब दो लोगों ने दरवाजा खटखटाया। पत्नी शशि ने दरवाजा खोला। बदमाशों ने कहा कि AC सर्विस कंप्लेंट हुई है। पत्नी ने कंप्लेंट की जानकारी न होने की बात कही और जैसे ही दरवाजा बंद करके अंदर मुड़ी। एक ने पीछे से गला पकड़ कर सिर दीवार से लड़ा दिया। उन्होंने बताया- विरोध करने पर चाकू से गले पर वार कर दिया। चेन और कान की बाली खींच ली। चाकू से गला कट गया। झीना-झपटी में कान भी फट गए। अंगूठी न उतारने पर हाथ पर चाकू मार कर अंगूठी निकाल ली। चंद कदम पर पुलिस चौकी उन्होंने कहा- पुलिस चौकी महज 100 कदम की दूरी पर है। पुलिस कभी गश्त नहीं करती है। घर के बगल रोजाना अराजक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। शराब-गांजे का सेवन करते हैं। लेकिन कभी उन्हें पकड़ा नहीं जाता है। पहले बैंड बाजे की गाड़ियां खड़ी होती थीं। जिन्हें काफी शिकायत के बाद हटाया गया। इलाके में एक भी CCTV नहीं लगा है। बेटे घर में खाना खा रहे थे घटना के समय घर में बड़ा बेटा श्रेयांश और छोटा यशु थे। श्रेयांश एमएनआईटी प्रयागराज से बीटेक कर रहा है। वो छुट्टी पर घर आया था। जबकि छोटा लखनऊ में निजी स्कूल में पढ़ता है। जब बदमाश घर पहुंचे तो दोनों अंदर खाना खा रहे थे। आधे घंटे तक घर खोजती रही पुलिस घटना के बाद 112 को सूचना दी गई। पुलिस करीब आधा घंटे तक घर खोजती रही। तब तक कई बड़े अधिकारियों के कॉल पुलिस अधिकारी के पास पहुंच चुके थे। दबाव बनने पर गाजीपुर थाने से भी पुलिस टीम मौके पर पहुंची। तीन दिन से कर रहे थे रेकी बदमाश ने कई दिन तक रेकी करने के बाद घटना को अंजाम दिया है। बदमाश पिछले तीन दिन से घर की बेल बजा रहे थे। बाहर निकलने पर कोई नहीं मिलता था। पास में सेंट डामिनिक स्कूल होने की वजह से परिवार को लगता था कि स्कूल के बच्चे होंगे। घटना के बाद बदमाशों की साजिश का पता चला। ACP अनिद्द विक्रम सिंह ने बताया कि बदमाशों को पकड़ने के लिए सर्विलांस सहित चार टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा। ………………………… यह खबर भी पढ़ें लखनऊ में रियल स्टेट कारोबारी ने खुद को गोली मारी:सिर के चीथड़े उड़ गए, फेसबुक लाइव में बोला- 15 करोड़ का कर्जा है लखनऊ में एक रियल स्टेट कारोबारी ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। बुधवार दोपहर करीब साढ़े 3 बजे वह अपने दफ्तर में बैठा था। गार्ड को कोल्ड ड्रिंक लाने का बहाना बनाकर उसे बाहर भेज दिया। इसी बीच कारोबारी ने गार्ड की 12 बोर की बंदूक उठाई और अपनी कनपटी से सटाकर फायर कर दिया। इससे कारोबारी के सिर के चीथड़े उड़ गए। सुसाइड से 15 मिनट पहले कारोबारी ने फेसबुक लाइव पर 15 करोड़ के घाटे का जिक्र किया था। एक पार्टनर पर परेशान करने का आरोप भी लगाया। सूचना पर ADCP पूर्वी, ACP गाजीपुर, फोरेंसिक टीम और इंस्पेक्टर गुडंबा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। यहां पढ़ें पूरी खबर