लखनऊ में बिजली काटे जाने से नाराज महिला ने विकास नगर उपकेंद्र पर कर्मचारियों की पिटाई कर दी। अचानक हुए हंगामे और बवाल से उपकेंद्र पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मौके पर बड़े अफसर पहुंचे। इस बीच घटना को लेकर विकास नगर थाने में विभाग के अवर अभियंता की तरफ से तहरीर दी गई। आरोपी महिला और उसके सहयोगी के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की गई। वीडियो में महिला और उसका साथी कर्मचारियों की पिटाई करते दिख रहे हैं। अवर अभियंता सूरज कुमार वर्मा और सहायक अभियंता पवन सिंह की तरफ से दी गई शिकायत में कहा गया हैं कि बुधवार लगभग 14:10 बजे मकान सं-14/115 विकासनगर सेक्टर-14 निवासी महिला द्वारा विद्यत उपकेन्द्र विकास नगर के नियंत्रण कक्ष में विद्युत समस्या की सूचना दी गई। जब उनसे बिल जमा बिल का विवरण जानने के लिए कनेक्शन संख्या बताने का अनुरोध किया गया तो महिला ने गुस्से में फोन काट दिया। वीडियो बनाने पर जान से मारने का किया गया प्रयास कुछ देर बाद वहीं महिला उपभोक्ता एक अन्य व्यक्ति के साथ उपकेंद्र परिचालक अनूप कुमार के साथ गाली-गलौच करने लगी और उसे मारने की धमकी देने लगी। साथ ही नियंत्रण कक्ष में रखे हुए सरकारी दस्तावेजों को फाड़ते हुए उपकेन्द्र पर आग लगा देने की धमकी देने लगी। इस बीच जब घटना की मौके पर मौजूद कर्मचारियों द्वारा अपने मोबाइल फोन से वीडियों ग्राफी करने की कोशिश की गई तो उनके द्वारा कर्मचारियों का मोबाइल छीन लिया गया और कर्मचारी हरीश यादव का गला तेजी से दबा दिया गया। इस बीच घटना की सूचना तत्काल 112 के माध्यम से पुलिस विभाग को दी गई। दावा किया गया कि घटना में उपकेंद्र पर कार्यरत हरीश यादव, आकाश कन्नौजिया, अनूप कुमार और रजनीश यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी होते ही मौके पर पहुंचा JE सुनील कुमार वर्मा ने दैनिक भास्कर से बातचीत में बताया कि बुधवार की घटना हैं। घटना के समय उपकेंद्र पर मैं खुद मौजूद नहीं था पर जानकारी होते ही मौके पर पहुंचा हूं। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए विकास नगर में तहरीर दी गई हैं। ……………………… यह खबर भी पढ़ें लखनऊ में लुटेरे से भिड़ी बैंक मैनेजर की पत्नी…VIDEO: जैकेट पकड़कर लड़ती रही, धक्का देकर चेन लेकर भागा लुटेरा लखनऊ में एक महिला चेन स्नैचर से भिड़ गई। उसका जैकेट पकड़कर चेन वापस लेने की भरसक कोशिश की। महिला को अकेला जूझता देख मोहल्ले के लोग दौड़े। यह देखकर बदमाश ने महिला को तेज धक्का दिया और चेन लेकर फरार हो गया। घटना पास ही लगे एक CCTV में कैद हो गई। घटना वृंदावन कॉलोनी सेक्टर-11 में मंगलवार सुबह हुई। यहां पढ़ें पूरी खबर