लखनऊ में सिंगर सोनू निगम ने गाया- सूरज हुआ मद्धम:तुझे लागे न नजरिया पर झूमे कपल, फ्लैश लाइट जलाकर चीयर किया

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में जैसे ही सोनू निगम स्टेज पर आए, पूरा मैदान तालियों और सीटियों से गूंज उठा। मोबाइल फ्लैश लाइट्स जल उठीं, माहौल पूरी तरह म्यूजिकल हो गया है। सोनू निगम ने अपने मशहूर गीत ‘दीवाना तेरा’ से कॉन्सर्ट की शुरुआत की। पहले ही गाने पर दर्शक झूमते नजर आए। इसके बाद ‘साथिया’ और ‘सूरज हुआ मद्धम’ जैसे रोमांटिक गीत गाए। वैलेंटाइन वीक के चलते बड़ी संख्या में युवा जोड़े मौजूद थे। दर्शकों ने मोबाइल की फ्लैशलाइट जला दी। पूरा इकाना स्टेडियम रोशनी और सुरों से नहाया दिखा। सोनू निगम ने कहा- लखनऊ की मोहब्बत और तहज़ीब हमेशा दिल में रहती है। इस पर दर्शकों ने जोरदार तालियां बजाईं। जब सोनू निगम ने ‘अभी मुझ में कहीं और संदेश आते हैं’ गाया, तो स्टेडियम में कई दर्शक भावुक नजर आए। कुछ ने मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड किए। लाइटिंग, एलईडी स्क्रीन और दमदार साउंड सिस्टम ने कॉन्सर्ट को भव्य बना दिया। फैंस का उत्साह चरम पर था। कॉन्सर्ट खत्म होने के बाद भी फैंस कॉन्सर्ट की चर्चा करते नजर आए। 3 तस्वीरें देखिए… लाइव अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाएं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *