लखनऊ में सुबह से तेज आंधी:40 किलोमीटर की रफ्तार से चल रही झोंकेदार हवा, हुई बूंदाबांदी, मौसम विभाग का यलो अलर्ट

लखनऊ में सुबह से बादल छाए रहने के साथ में तेज हवा चल रही। इस बीच हल्की बूंदाबांदी भी हुई है। सुबह के समय में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवा चलन से धूल उड़ रही। इससे मौसम ठंडा हो गया है। मौसम विभाग की तरफ से बादलों की गरज चमक के साथ में हल्की बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। रविवार को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री रहा। यह सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री रहा। यह सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 66 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 26 फीसदी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *