लखनऊ विश्वविद्यालय में नमाज को लेकर छात्र आमने-सामने:एक गुट ने नमाज पढ़ी तो दूसरे ने जय भवानी-जय श्रीराम के जयकारे लगाए

लखनऊ यूनिवर्सिटी कैंपस में नमाज पढ़ने का विवाद बढ़ गया है। रविवार को जिस जगह मुस्लिम छात्रों ने नमाज पढ़ी और इफ्तार किया, सोमवार को उसी जगह हिंदू छात्रों ने जय भवानी, जय श्रीराम के जयकारे लगाए। फिलहाल, कैंपस के अंदर माहौल तनावपूर्ण है। इसे देखते हुए वहां फोर्स लगाई गई है। कांग्रेस से राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने फेसबुक पर पोस्ट किया। लिखा- विश्वविद्यालय प्रशासन कैंपस को नफरत की प्रयोगशाला न बनाए। उस जगह को बच्चों के लिए खोल दिया जाए। दरअसल, कैंपस के अंदर लाल बारादरी बिल्डिंग है, जिसके अंदर मस्जिद होने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, कई छात्रों का यह भी कहना है कि उसके अंदर एक छोटा मंदिर भी है। बिल्डिंग काफी जर्जर हो गई है, इसलिए विश्वविद्यालय प्रशासन उसका रेनोवेशन करा रहा है। रविवार को जैसे ही खोदाई शुरू हुई, बड़ी संख्या में NSUI के स्टूडेंट मौके पर पहुंच गए। छात्रों ने निर्माण कार्य का विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। कहा- लाल बारादरी ASI द्वारा संरक्षित स्थल है, इसलिए बिना उसकी अनुमति के कोई कंस्ट्रक्शन नहीं किया जा सकता। इसके बाद कुछ छात्रों ने वहां नमाज पढ़ी। शाम को वहीं पर इफ्तार भी किया। नमाज पढ़ने वाले छात्रों को मानव शृंखला बनाकर हिंदू छात्रों ने घेर लिया। जब वे नमाज पढ़कर उठे, तब यह मानव शृंखला हटी। 3 तस्वीरें देखिए… LU कैंपस के पल-पल अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग पढ़िए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *