लखनऊ विश्वविद्यालय में 1492 ने पीएचडी प्रवेश परीक्षा दी:2 पाली में 22 विषयों की परीक्षा, कुलपति ने एग्जामिनेशन हॉल का जायजा लिया

लखनऊ विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश परीक्षा 2025-26 का दूसरा और अंतिम दिन मंगलवार को शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न विषयों के बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए कड़े इंतजाम किए गए थे। सुबह की शिफ्ट में 13 विषयों की परीक्षा हुई। इनमें विधि, शिक्षा, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, रसायन विज्ञान, प्राचीन भारतीय इतिहास, ललित कला, दर्शनशास्त्र, पर्यावरण विज्ञान, भूविज्ञान, संस्कृत और फ्रेंच प्रमुख रहे। विधि में सबसे अधिक 642 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, हालांकि 191 अनुपस्थित रहे। शिक्षा में 335 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि समाजशास्त्र में 307 और अर्थशास्त्र में 163 अभ्यर्थी शामिल हुए। दूसरी पाली में इन विषयों की हुई परीक्षा शाम की शिफ्ट में 9 विषयों की परीक्षा कराई गई, जिनमें वाणिज्य, मनोविज्ञान, वनस्पति विज्ञान, सामाजिक कार्य, लोक प्रशासन, कंप्यूटर विज्ञान और इतिहास प्रमुख रहे। वाणिज्य में 310 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि वनस्पति विज्ञान में 187 और मध्यकालीन और आधुनिक इतिहास में 190 अभ्यर्थी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *