लखीसराय के पिपरिया थाना क्षेत्र के बलीपुर गांव में मंगलवार देर रात दोहरी हत्या की घटना सामने आई। बलीपुर पंचायत के मुखिया चंदन कुमार उर्फ डोमू सिंह और वार्ड सदस्य इंदु देवी के बेटे चंदन कुमार की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों श्रद्धा भोज से लौट रहे थे। भोज स्थल से मात्र 20 मीटर की दूरी पर अपराधियों ने उन पर हमला किया। हमलावरों ने दो दर्जन से अधिक राउंड फायरिंग की। गोलियों की आवाज से गांव में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को लखीसराय सदर अस्पताल पहुंचाया। मुखिया को लगी 6 गोली अस्पताल में डॉक्टर मणि भूषण ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मुखिया के शरीर में पांच से छह गोली लगी थीं। वार्ड प्रतिनिधि को एक से दो गोली लगी थीं। गोलियों की सटीक संख्या पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी। गांव में पुलिस बल तैनात लखीसराय एसपी अजय कुमार ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। ग्रामीणों का आरोप है कि गश्ती पुलिस को सूचना देने के बावजूद वह समय पर नहीं पहुंची। इससे अपराधियों को भागने का मौका मिल गया। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। स्थिति को नियंत्रण में रखने के प्रयास किए जा रहे हैं।