नंदगांव के रंगीली चौकी पर लट्ठमार होली शुरू हो गई है। बरसाना के हुरियारे राधारानी के सखी के रूप में नंदगांव उपहार यानी फगुआ लेने पहुंचे हैं। इस दौरान नंदगांव की हुरियारिनों ने जमकर लठ्ठ बरसाए। इससे पहले 25 फरवरी को रसाना में लट्ठमार होली खेली गई थी। तब नंदगांव से गए श्रीकृष्ण के सखाओं पर बरसाना की सखियों ने जमकर लाठी बरसाईं थीं। ये अनूठी होली देखने के लिए 8 लाख लोग नंदगांव पहुंचे हैं। हर तरफ उल्लास का माहौल है। जहां लठ्ठमार होली खेली जाएगी, उस रंगीली चौक पर कलाकार सपेरों की बीन की धुन पर कृष्ण बनी सखियां डांस कर रही हैं। नंदगांव में भगवान श्रीकृष्ण का बचपन बीता था, वहीं बरसाना में राधाजी पली-बड़ी हुईं थीं। ये दोनों गांव सिर्फ 8 KM दूर हैं। द्वापर युग की परंपरा रही है कि पहले नंदगांव से श्रीकृष्ण के सखा बरसाना में होली खेलने जाते हैं, उसके अगले दिन बरसाना के हुरियारे नंदगांव में लट्ठमार होली खेलने आते हैं। पहले बरसाना के हुरियारे फाग देने नंदगांव आते हैं, यहां उनका स्वागत किया जाता है। इसके बाद नंदगांव में रंगीली चौक पर लठमार होली खेली जाती है।
बरसाने की 4 तस्वीरें देखिए…
नंदगांव की लट्ठमार होली के अपडेट्स देखने लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…