रोहतक के पोलंगी गांव में शुक्रवार को दो भाइयों की हत्या कर दी गई। दोनों के शव बंद मकान में पड़े मिले। चेहरे ईंटों से बुरी तरह से कुचले गए थे। यह डबल मर्डर गांव की किशोरी गायब होने से जोड़कर देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि एक दिन पहले ही गांव की एक 16-17 साल की किशोरी गायब हुई। साथ ही 26 साल का युवक भी गायब हो गया। जो युवक गायब हुआ उसकी इन दोनों भाइयों के साथ अच्छी जान-पहचान थी। इस वजह से किशोरी के परिजनों को शक था कि लड़की गायब होने में इन दोनों भाइयों की भी भूमिका है। इसी को लेकर विवाद हुआ और हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही आईएमटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने फोरेंसिक एक्सपर्ट को भी बुलाया, जिसने मौके से कई साक्ष्य जुटाए। मृतकों की पहचान कर्मबीर उर्फ बुल्ला (45) और उसके भाई कुलदीप (50) के रूप में हुई। दोनों की लाठी डंडों एवं ईंटों से वार कर हत्या कर की गई है। चेहरे को बुरी तरह काटने के निशान मिले हैं। कैसे की गई दोनों भाइयों की हत्या, सिलसिलेवार ढंग से जानें… जिस मकान में शव मिले, वह गांव के बाहर बना है पुलिस के मुताबिक शुक्रवार दोपहर बाद करीब ढाई बजे सूचना मिली कि पोलंगी गांव के एक मकान में दो लोगों के शव क्षत-विक्षप्त हालत में पड़े हैं। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। जिस मकान में शव मिले हैं, वह गांव के बाहर है। पुलिस आसपास के लोगों से इस बारे में जानकारी जुटा रही है कि दोनों भाई यहां कब आए और उनके साथ कौन-कौन थे। छह भाई, तीन की मौत, दो की हत्या, एक बुजुर्ग पुलिस की शुरुआती जानकारी में आया है कि जयनारायण के छह संतानें थीं। जिनमें तीन की मौत हो चुकी है। कर्मबीर उर्फ बुल्ला और कुलदीप की शुक्रवार को हत्या कर दी गई, जबकि उनका बड़ा भाई नन्हा भी घायल है। आरोपियों ने नन्हा के हाथ पर भी तलवार से हमला किया था, जिसने भागकर अपनी जान बचाई थी। किशोरी के गायब होने का शक भाइयों पर गया पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों भाइयों के एक जानकार पर गांव की ही एक किशोरी को भगा कर ले जाने का आरोप लगा। दोनों गुरुवार से ही लापता है। इसे लेकर किशोरी के पक्ष ने गुरुवार की शाम को ही कर्मबीर उर्फ बुल्ला और उसके भाई कुलदीप के घर जाकर इसका उलाहना दिया था। दोनों पक्षों में झगड़ा भी हुआ था, दी गई थी धमकी
इस बात को लेकर युवती पक्ष और कर्मबीर उर्फ बुल्ला व उसके भाई कुलदीप के बीच झगड़ा हो गया था। आरोप है कि युवती पक्ष ने दोनों को देख लेने की धमकी थी दी। उस वक्त तो मामला शांत हो गया था। मगर, शुक्रवार की दोपहर दोनों भाइयों की हत्या कर दी गई। पुलिस का कहना है कि युवती पक्ष से जानकारी जुटाई जा रही है। तीन टीमें कर रही मामले की जांच इस डबल मर्डर की जांच के लिए तीन टीमें मौके पर पहुंची। पहली आईएमटी थाने की, दूसरी सीआईए वन व टू और तीसरी एफएसएल टीम। तीनों टीमों ने मौके से साक्ष्य जुटाए है। एसएचओ बिजेंद्र सिंह ने बताया कि पूरे मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है। SP बोले- कुछ लोगों को राउंड अप किया है SP सुरेंद्र सिंह भौरिया ने बताया कि करीब दो बजे पुलिस टीम को डबल मर्डर की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर गई और जांच की। लड़की का एंगल सामने आया है, जिसकी जांच की जा रही है। कुछ लोगों को राउंड अप किया गया है। जल्दी ही मामले का खुलासा किया जाएगा। ———— ये खबर भी पढ़ें… गुरुग्राम में दूल्हे ने किया युवक का मर्डर:सगाई समारोह में लाइटिंग पसंद न आने पर भड़का, ताबड़तोड़ 3 गोलियां मारीं; शादी भी अटकी हरियाणा के गुरुग्राम में सगाई समारोह में एक युवक का मर्डर कर दिया गया। दूल्हे और उसके दो साथियों ने युवक को ताबड़तोड़ तीन गोलियां मारी। अचानक हुए इस हत्याकांड से सगाई समारोह में अफरातफरी मच गई। वारदात के बाद दूल्हा और उसके दोनों साथी वहां से फरार हो गए। (पूरी खबर पढ़ें)