हरियाणा सरकार की दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना की चौथी किस्त मंगलवार को सीएम नायब सैनी ने जारी की। सीएम सैनी ने इस दौरान कहा, योजना के तहत 9 लाख 22 हजार 452 लाभार्थी बहनों के खातों में 193 करोड रुपए की राशि जमा की गई है। अब तक चार किस्तों में 634 करोड़ रुपए की राशि सरकार जारी कर चुकी है। सीएम ने बताया कि आज ही वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग व अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन भी जारी की गई है। इन योजनाओं के तहत 34 लाख 14 हजार लाभार्थियों को 1 हजार 98 करोड़ रुपए की राशि की जारी की गई है। पेंशन से संबंधित समस्याएं और आय आधारित पात्रता से जुड़ी शिकायतों के निष्पक्ष निपटान के लिए जिलों के एडीसी को निर्देश दिए गए हैं। हर घर हर ग्रहणी योजना की भी किस्त जारी सीएम ने चंडीगढ़ में पत्रकारों के सवालों के जवाब में बताया कि हर घर- हर ग्रहणी योजना के तहत 12 लाख 62 हजार बहनों के बैंक खातों में नवंबर और दिसंबर माह की सब्सिडी डाली गई है। गैस सिलेंडर रिफिल करवाने वाली बहनों के बैंक खातों में 38 करोड़ 97 लाख रुपए की सब्सिडी दी गई है। मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक प्रोत्साहन योजना के तहत 101 करोड़ रुपए की राशि जारी की गई है। विभिन्न 18 जन कल्याणकारी योजनाओं के तहत प्रदेश के 56 लाख 34 हजार लाभार्थियों के बैंक खातों में 1431 करोड़ रुपए जमा कराए गए हैं। अनुदान राशि दोगुनी की हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अनुसूचित जाति के कल्याणार्थ कार्य करने वाली उत्कृष्ठ पंचायतों को प्रोत्साहन स्वरूप में दी जाने वाली अनुदान राशि 50 हजार रुपए से बढ़ाकर एक लाख रुपए करने की घोषणा की। इसके अलावा हर थाने में इन्वेस्टिगेशन विंग की स्थापना करने की भी घोषणा की ताकि जांच कार्य प्रभावित न हो सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्कृष्ट पंचायतों में एससी के विरूद्व अत्याचार न हो, एससी कम्पोंनेंट का पूरा पैसा खर्च किया जा रहा हो, गांव में नशे के विरूद्व अभियान चलाया जाए, पराली न जलाई जाए, पेयजल समस्या का समाधान आदि शामिल किए गए हैं। इसके लिए राज्य, जिला एवं उपमण्डल स्तर पर पंचायत प्रोत्साहन का भी प्रावधान किया गया है।