लालगंज में 9 दिवसीय महाविष्णु यज्ञ का सातवां दिन:कृष्ण लीला ने लोगों का मन मोहा, विशाल भंडारे में विधायक शामिल हुए

लालगंज के बसंता जहानाबाद में आयोजित हर-हर महादेव श्री श्री 108 महाविष्णु यज्ञ के सातवें दिन स्थानीय विधायक संजय सिंह उपस्थित हुए। उन्होंने संत समागम का अभिनंदन किया। यह नौ दिवसीय भव्य यज्ञ परम पूज्य श्री 108 मिश्री बाबा और संयोजक नरेंद्र ठाकुर जी (मथुरा) के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है। इसमें क्षेत्र के सभी लोगों का सहयोग मिल रहा है। यह यज्ञ 3 अप्रैल से 11 अप्रैल 2026 तक चलेगा। यज्ञ के महापूर्णाहूति दिवस पर एक विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान यज्ञ आचार्य पंडित प्रवीण दुबे जी महाराज और कथावाचक गोपीकृष्ण महाराज (वृंदावन) द्वारा भव्य रासलीला एवं रामलीला का भी आयोजन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *