लालू छपरा बैंक लूटकांड का आरोपी गिरफ्तार:पारु थानाध्यक्ष ने बेगूसराय से दबोचा, 2020 में हुई थी वारदात

मुजफ्फरपुर जिले के पारु थाना क्षेत्र स्थित लालू छपरा गांव में भारतीय स्टेट बैंक लूटकांड के एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पारु थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार शुक्ला ने बेगूसराय जिले के तेघरा थाना क्षेत्र से पुनीत कुमार नामक आरोपी को बुधवार को छापेमारी कर पकड़ा। यह लूटकांड वर्ष 2020 में हुआ था। उस समय छह लुटेरों ने पिस्तौल के बल पर लालू छपरा स्थित बैंक शाखा से लाखों रुपये लूट लिए थे। घटना के बाद से पारु थाना पुलिस लगातार इस मामले में शामिल अपराधियों की तलाश कर रही थी। थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि बुधवार को विशेष छापेमारी अभियान के तहत आरोपी पुनीत कुमार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *