लाशें ढूंढते रहे लोग, नालंदा भगदड़ की 20 तस्वीरें:40 मिनट बाद पहुंची एंबुलेंस, ई-रिक्शा पर लादकर बॉडी अस्पताल लाए परिजन

नालंदा के मघड़ा में मंगलवार सुबह माता शीतलाष्टमी मंदिर में भगदड़ मच गई। इसमें 9 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में 8 महिलाएं और एक युवक शामिल हैं। भगदड़ में 6 लोग घायल हैं। चैत्र महीने का आज आखिरी मंगलवार है। मंदिर में इस दिन विशेष पूजा होती है। महिलाएं बड़ी संख्या में पूजा करने पहुंची थीं। एंबुलेंस हादसे के 40 मिनट के बाद पहुंची। हादसे के बाद परिजन अपनों की तलाश में मंदिर से लेकर अस्पताल तक चक्कर काटते रहे। लोग ई-रिक्शा से परिजनों की लाश ले जाते दिखे। हादसे की 20 तस्वीरें… सबसे पहले पोस्टमॉर्टम हाउस से आईं तस्वीरें… शव को ई-रिक्शा में लेकर पहुंचे परिजन अब अस्पताल से आई कुछ तस्वीरें देखिए… अब देखें मंदिर परिसर से तस्वीरें… 3 बजे बाद मंदिर में साफ सफाई शुरू हुई —— इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… बिहार- नालंदा के मंदिर में भगदड़, 9 की मौत:इनमें 8 महिलाएं; राष्ट्रपति की सुरक्षा में 2500 जवान, 25 हजार श्रद्धालुओं के लिए कोई नहीं बिहार में नालंदा जिले में मंगलवार सुबह शीतला माता मंदिर में भगदड़ मच गई। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। 8 महिलाओं की भीड़ में दबने से मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि एक पुरुष ने अस्पताल में दम तोड़ा। चैत्र महीने के आखिरी मंगलवार को शीतला अष्टमी के मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस मंदिर में पहुंचे थे। पूरी खबर पढ़ें। भास्कर एक्सक्लूसिव -9 की मौत, चश्मदीद बोले-भीड़ लाशों को कुचल रही थी:आंखों के सामने सहेली मरी, मेरे ऊपर 25 लोग चढ़ गए, नालंदा भगदड़ की आपबीती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *