हरियाणा में लुटेरी दुल्हन का एक और किस्सा सामने आया है। कैथल में शादी के दूसरे दिन गायब हुई लुटेरी दुल्हन ने पहले जींद में भी एक युवक को ऐसे ही शिकार बनाया था। वह 1.47 लाख लेकर मंदिर में शादी करने के बाद सुहागरात पर टॉयलेट जाने के बहाने गहने व कैश लेकर फरार हो गई थी। कैथल के कलायत में FIR दर्ज होने के बाद जींद के परिवार ने जब फोटो का मिलान किया तो खुलासा हुआ कि दोनों मामलों में युवती एक ही है। सोमवार को पीड़ित परिवार शिकायत देने कलायत पहुंच गया। हालांकि पुलिस ने उन्हें कहा कि वे अपने उचाना थाने में जाकर शिकायत दें। कैथल, जींद के अलावा सिरसा व हिसार में भी लुटेरी दुल्हन की ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। हालांकि उनमें अलग युवतियां थी। ऐसे में अंदेशा है कि हरियाणा में बड़ी उम्र के कुंवारों को दुल्हन दिलाने का झांसा देकर पैसे ठगने वाला गिरोह सक्रिय है। दुल्हन भागने पर परिवार को लोक-लाज में पुलिस को शिकायत तक देने की हिम्मत नहीं कर रहे। सबसे पहले देखिए लुटेरी दुल्हन की तस्वीर आधार कार्ड में नाम मधु दोनों ही मामलों में युवती की ओर से जो आधार कार्ड दिया गया है, उसके फर्जी होने की संभावना है। उसमें युवती का नाम मधु लिखा है और जन्मतिथि 2004 दर्शाई गई है, हालांकि फोटो में वह काफी कम उम्र की लग रही है। उस पर पता उत्तर प्रदेश के जौनपुर से राज नाथ सिहीपुर, मुरादगंज का दिया गया है। पुलिस ने जब दोनों आधार कार्डों का मिलान किया तो वे एक ही पाए गए। ऐसे में पुलिस युवती की तलाश कर रही है। अब सिलसिलेवार जानिए कैसे युवक को शिकार बनाया… अब पढ़िए युवती ने कैथल में कैसे फ्रॉड किया… —————————————— लुटेरी दुल्हन की ये खबर भी पढ़ें :- कैथल में शादी के 2 दिन बाद दुल्हन बनी लुटेरी:परिवार वालों को खाने में नशीला पदार्थ दिया, सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हरियाणा के कैथल में एक दुल्हन शादी के दो दिन बाद ही घर से सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हो गई। रात को जब परिवार के सभी सदस्य सो गए तो वह घर से चुपचाप गहने लेकर निकल गई। सुबह जब घर वालों की नींद खुली तो सामान बिखरा पड़ा था। पढ़ें पूरी खबर…