लुधियाना की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, युवक की मौत:आसमानी बिजली गिरने से शॉर्ट सर्किट, फिर सिलेंडर फटा, इमारत गिरी; रेस्क्यू करने सेना बुलाई

लुधियाना के जोधां इलाके में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया। जिससे पूरी इमारत गिर गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक लड़की गंभीर घायल है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। रेस्क्यू करने के लिए सेना के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। मृतक की पहचान मोहम्मद कैफ (18) के नाम से हुई है। मृतक के पिता जमील ने कहा कि शाम के वक्त अचानक आंधी चली। इसी दौरान आसमानी बिजली गिरी। जिससे शॉर्ट सर्किट हो गया और फिर बिजली बंद हो गई। इसी बीच फिर सिलेंडर फट गया। जिससे धमाका हुआ। इलाके में अफरा-तफरी मच गई। धमाका इतना तेज था कि इसकी आवाज दूर तक सुनाई दी, जिससे आसपास के लोग घबरा गए। ब्लास्ट की सूचना मिलते ही मौके पर सेना पहुंची। सेना के अधिकारी पुष्प राज ने बताया कि विस्फोटक पदार्थ होने की वजह से उनकी टीम आई है। अंदर कुछ पदार्थ अभी पड़ा है। अंधेरा होने और बिल्डिंग गिरने के कारण अभी ज्यादा काम नहीं हो पा रहा है। पुलिस अपना काम कर रही है। हम अपना काम करेंगे। सुबह यहां से विस्फोटक को हटाया जाएगा। फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद की PHOTOS… फायर अफसर बोले- ब्लास्ट से बिल्डिंग गिरी फायर अफसर रजिंदर ने कहा कि रात 8:20 बजे कॉल आई है कि जोधां सरकारी स्कूल के पास बिल्डिंग में ब्लास्ट हो गया है और बिल्डिंग गिर गई। हम टीम लेकर आए हैं। मुल्लापुर से फायर टीम आई है। जब हम मौके पर आए तो उस समय गांव के लोग रेस्क्यू करने में लगे थे। एक बंदे को उन्होंने नीचे से निकाल दिया था। उसे लुधियाना के सिविल अस्पताल पहुंचा दिया है। एक महिला के सिर पर चोट लगी है और एक व्यक्ति को गंभीर चोट लगी है। उन्होंने कहा कि बेहड़ा के अंदर पटाखे बनाते हैं। उसी दौरान ब्लास्ट हुआ है। इसमें दो तीन परिवार रहते हैं। तहसीलदार बोले- इमारत के अंदर 18 लोग थे तहसीलदार कर्मजीत सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि ब्लास्ट हुआ है। उन्होंने बताया कि एक युवक नीचे दब गया था और एक लड़की को चोट लगी है। जेसीबी की सहायता से युवक को निकाला गया। उसे भी सिविल अस्पताल भेजा गया हे। इसमें 17 से 18 लोग थे। यह ठेकेदार ने किराए पर लिया है। यहां पर पटाखे बनाए जाते हैं। पोटाश से पूरा घर भरा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *