लुधियाना के इस्लामगंज में सीवरेज से मिला बच्चे का भ्रूण:सफाई कर्मियों ने संदिग्ध वस्तु मैनहोल से देख निकाला, पुलिस कर रही जांच

लुधियाना के इस्लामगंज इलाके में छल्लियां वाली गली में सीवरेज की सफाई के दौरान एक नवजात का भ्रूण बरामद हुआ। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और भ्रूण को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने अज्ञात महिला और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सफाई के दौरान हुआ खुलासा निगम के जोन-बी में बतौर नंबरदार तैनात अशोक कुमार निवासी शाम नगर ने बताया कि 2 मार्च को वह अपनी टीम के साथ रूटीन चेकिंग और सफाई के लिए इस्लामगंज पहुंचे थे। जब कर्मचारियों ने गली में स्थित सीवरेज का ढक्कन हटाया तो उन्हें अंदर कुछ संदिग्ध वस्तु तैरती हुई दिखाई दी।
जब उसे बाहर निकाला गया तो कर्मचारियों के होश उड़ गए। वह एक विकसित इंसानी भ्रूण था। अशोक कुमार ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम और अपने उच्च अधिकारियों को दी। साजिश के तहत फेंकने की आशंका पुलिस की प्राथमिक जांच के अनुसार किसी अज्ञात महिला ने अपने साथियों के साथ मिलकर अवैध रूप से गर्भपात करवाया और लोक-लाज या कानूनी कार्रवाई के डर से भ्रूण को सीवरेज के मैनहोल में फेंक दिया। पुलिस अब इलाके के अस्पतालों और दाइयों का रिकॉर्ड खंगाल रही है ताकि हाल ही में हुए संदिग्ध गर्भपात के मामलों का पता लगाया जा सके। हमने सीवरेज से भ्रूण बरामद कर लिया है। भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 94 और 3(5) के तहत अज्ञात महिला और उसके सहयोगियों पर केस दर्ज किया गया है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि दोषियों की पहचान हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *