लुधियाना के पॉश मार्केट घुमार मंडी में देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दो प्रसिद्ध कपड़ों के शोरूम में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से बलबीर सिल्क साड़ी और अशोक एम्पोरियम को भारी नुकसान पहुंचा है। करीब 10 दमकल की गाड़ियों ने ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक लाखों का कीमती कपड़ा जलकर राख हो चुका था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग पहले एक दुकान में लगी और देकते ही देखते दूसरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते इसने पूरी दो मंजिला इमारत और दूसरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग ग्राउंड फ्लोर से शुरू होकर ऊपर की मंजिलों तक फैल गई। दुकान के अंदर रखे महंगे लहंगे साड़ियां और अन्य रेडीमेड कपड़े जल गए। धुएं और लपटों को देख इलाके में दहशत फैल गई। फोटो देखो…. स्थानीय लोगों और प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि दुकान के बाहर पिछले कुछ समय से वेल्डिंग का काम चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि वेल्डिंग के दौरान निकली चिंगारी से ही कपड़ों ने आग पकड़ी। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियों ने पाया काबू फायर विभाग के अधिकारी ने बताया कि उन्हें रात करीब 9:55 बजे सूचना मिली थी कि घुमार मंडी स्थित दुकानों में आग लगी है।
शुरुआत में 2 गाड़ियां भेजी गई थीं लेकिन आग की लपटे तेज होने के चलते तुरंत बैकअप मंगवाया गया। कुल 10 गाड़ियों की मदद से करीब ढाई घंटे बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया। फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों की जांच की जा रही है।