लुधियाना के रहने वाले कथित बाबा ने हिमाचल के हमीरपुर में दो मासूम बच्चियों के साथ अश्लील हरकतें की और उनके प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड़। एक महिला मंदिर में गई, तो वहां पर लड़की मंदिर से रोते हुए बाहर निकली, जिसके बाद इसका खुलासा हुआ। लोगों को जैसे ही इसका पता चला तो उन्होंने बाबा को पकड़कर पिटाई कर दी, जब मामला बढ़ा तो पुलिस को बुलाया गया और लोगों ने बाबा को पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान बचित्र सिंह के नाम से हुई, जो हरिओं कला लुधियाना का रहने वाला है। वह कोहली क्षेत्र स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में बाबा बनकर रहता था। मजदूर परिवारों की बच्चियों को लालच देकर बुलाता था। लोगों ने बाबा को पकड़ा, फिर पुलिस के हवाले किया मामला 19 फरवरी का है। उत्तर प्रदेश की रहने वाली एक महिला के मुताबिक, जब वह मंदिर में गई तो वहां पर लड़की को आवाज दी। लड़की मंदिर से रोते हुए बाहर निकली और अपने साथ हुई हरकत के बारे में बताया। जैसे ही यह बात आसपास के लोगों को पता चली, तो वह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बाबा को पकड़ लिया। इसके बाद उन्होंने उसकी जमकर पिटाई कर दी। जिसके बाद खुलासा हुआ कि बाबा लंबे समय से मजदूरों की मासूम बच्चियों को अपनी हवस का शिकार बना रहा था। मामला बढ़ने पर इसी दौरान किसी ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर लोगों ने बाबा को उनके हवाले कर दिया। जिसके बाद पुलिस उसे गिरफ्तार कर थाने ले गई और कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया। मेडिकल रिपोर्ट में प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड़ का खुलासा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसके बाद दोनों मासूम बच्चियों का मेडिकल करवाया। जांच में सामने आया कि आरोपी बाबा ने बच्चियों के साथ अश्लील हरकतें करने के अलावा उनके प्राइवेट पार्ट से भी छेड़छाड़ की है। इसकी पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट में भी हो गई है। मामले की जांच कर रही पुलिस एसपी बलबीर सिंह ठाकुर ने कहा कि जिला मुख्यालय के नजदीक कोहली क्षेत्र में एक मंदिर के पुजारी द्वारा नाबालिग बच्चियों से छेड़छाड़ करने का मामला पुलिस में दर्ज हुआ है। आरोपी पुजारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लोगों को जब मंदिर के पुजारी की ओर से नाबालिग बच्चियों से छेड़छाड़ की जानकारी मिली तो उन्होंने उसे पकड़ कर उसकी पिटाई की। जब मामला ज्यादा बढ़ा तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। नाबालिग बच्चियों का मेडिकल करवाया गया है। शनिवार को आरोपी को हमीरपुर कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट ने आरोपी को सोमवार तक पुलिस रिमांड पर दिया था।