पंजाब के लुधियाना में एक व्यक्ति खुद को पटवारी बताकर लोगों को पैसे ऐंठता था। एक शिकायतकर्ता द्वारा की गई ठगी की शिकायत पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने कई लोगों को अपना शिकार बनाया है। विजिलेंस की जांच के बाद उसको गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान गुरु गोबिंद सिंह नगर शिमलापुरी गुरजिंदर सिंह के रूप में हुई है। इसकी पुलिस को शिकायत 7 अगस्त 2025 को गई। शिकायतकर्ता जमाल पुर निवासी लवदीप सिंह ने की थी। उसका कहना था कि इस व्यक्ति काम के बदले में पैसे लिए थे। पुलिस की जांच के बाद यह जांच विजिलेंस को सौंपी गई। थाना साहनेवाल की पुलिस ने अब उसे गिरफ्तार किया है। विजिलेंस की जांच में क्या आया पुलिस को सौंपी शिकायत में जमालपुर निवासी लवदीप सिंह ने गुरजिंदर सिंह ने खुद को सरकारी पटवारी बताया और किसी काम के बदले उससे भारी नकदी ली है । शुरुआती तौर पर यह मामला रिश्वतखोरी का लग रहा था। इसके चलते जांच विजिलेंस ब्यूरो को सौंपी गई। विजिलेंस द्वारा रिकॉर्ड खंगालने पर पता चला कि गुरजिंदर सिंह नाम का कोई भी व्यक्ति राजस्व विभाग में पटवारी के पद पर तैनात ही नहीं है। आरोपी केवल सरकारी कर्मचारी होने का दावा कर रहा था ताकि मासूम लोगों को डरा-धमकाकर या काम का लालच देकर उनसे पैसे हड़प सके। भ्रष्टाचार नहीं धोखाधड़ी का मामला चूंकि आरोपी सरकारी कर्मचारी नहीं निकला, इसलिए विजिलेंस ने साफ किया कि यह मामला प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट (भ्रष्टाचार) के दायरे में नहीं बल्कि सीधे तौर पर 420 (धोखाधड़ी) का बनता है। विजिलेंस की रिपोर्ट के आधार पर थाना साहनेवाल में आरोपी के खिलाफ मुकदमा नंबर 356 दर्ज किया गया है। पुलिस ने गुरु गोबिंद सिंह नगर शिमलापुरी का रहने वाला है पर धारा 420 IPC के तहत मामला दर्ज किया है