लुधियाना भाजपा को आज मिल सकता अध्यक्ष:धीमान जड़ सकते हैट्रिक,चंडीगढ़ में आज हो सकती घोषणा,8 दावेदारों में रजनीश सबसे आगे

पंजाब के जिला लुधियाना में आज भाजपा वर्करों को उनका नया अध्यक्ष मिल सकता है। अध्यक्ष की दौड़ में अभी तक मौजूदा प्रधान रजनीश धीमान का नाम सबसे आगे है। संभावना है कि धीमान आज जिला भाजपा अध्यक्ष पद पर हैट्रिक जड़ सकते है। पार्टी सूत्रों मुताबिक आज (बुधवार) को चंडीगढ़ में आधिकारिक रूप से चुने गए जिला अध्यक्षों के नाम की घोषणा हो सकती है। वहीं लुधियाना में ताजपोशी समारोह आयोजित होगा जिसमें प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़, कार्यकारी प्रधान अश्वनी शर्मा मौजूद रहेंगे। अध्यक्षता की दौड़ में है 8 उम्मीदवार बता दें कि जिला अध्यक्ष पद के लिए कुल 8 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें मौजूदा जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान, सुनील मौदगिल, पुष्पिंदर सिंहल, दिनेश सरपाल, महेश दत्त शर्मा, शीनू चुघ, राजिंदर खत्री और राजेश्वरी गोसाई के नाम शामिल थे। सूत्रों मुताबिक अधिक वोट रजनीश धीमान को मिले हैं, जबकि महेश दत्त शर्मा दूसरे स्थान पर रह सकते है। धीमान के कार्यकाल में बढ़ा पार्टी वोट प्रतिशत सूत्रों मुताबिक चुनाव परिणामों की रिपोर्ट पहले ही चंडीगढ़ भेज दी गई है। यह रिपोर्ट दिल्ली से संगठन चुनाव कराने आई रेखा को सौंपी जाएगी। दरअसल, रजनीश धीमान का जिला अध्यक्ष बनना पहले से तय माना जा रहा था जिसका कारण है कि धीमान के कार्यकाल में पार्टी का वोट प्रतिशत बढ़ा है और नगर निगम चुनाव में पार्टी ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 19 सीटें जीती हैं। लोकसभा चुनावों में भी पार्टी ने शहर की पांच सीटों पर सबसे अधिक वोट हासिल किए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *