लुधियाना में आज लाडोवाल टोल प्लाजा होगा फ्री:मांगों को लेकर किसानों का आर-पार का ऐलान, प्रशासन ने पुलिस बल किया तैनात

पंजाब के सबसे महंगे टोल प्लाजा में शुमार लाडोवाल टोल प्लाजा पर आज फिर से भारी हंगामा होने के आसार हैं। विभिन्न किसान जत्थेबंदियों ने आज दोपहर 12 बजे यहां एकत्रित होने का आह्वान किया है। किसानों का साफ कहना है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाती वे आम जनता के लिए इस टोल को पूरी तरह टैक्स फ्री करवाएंगे। दोपहर में होने वाले इस प्रदर्शन को देखते हुए लाडोवाल टोल प्लाजा पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। स्थिति को बिगड़ने से रोकने के लिए प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर नजर बनाए हुए हैं। इन मांगों को लेकर डटे किसान किसान केवल स्थानीय मुद्दों पर ही नहीं बल्कि केंद्र और राज्य सरकार से जुड़े कई मुद्दों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। आम जनता को मिलेगी बड़ी राहत जत्थेबंदियों के नेताओं का कहना है कि सरकार किसानों की आवाज नहीं सुन रही है, इसलिए अब आर्थिक चोट दी जाएगी। किसानों ने स्पष्ट किया है कि वे आम जनता को परेशान नहीं करेंगे बल्कि बिना टोल टैक्स दिए वाहनों को वहां से फ्री में निकलवाएंगे। इससे जहां यात्रियों के पैसे बचेंगे, वहीं प्रशासन के लिए कानून-व्यवस्था बनाए रखना एक बड़ी चुनौती होगी। हमारा मकसद राहगीरों को रोकना नहीं बल्कि सोई हुई सरकार को जगाना है। जब तक शंभू बॉर्डर के पर्चे रद्द नहीं होते और MSP पर ठोस फैसला नहीं आता संघर्ष जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *