लुधियाना में ओवरलोड ट्रक से हादसा:एलिवेटेड रोड से गुजरते समय गिरीं गेहूं भरीं बोरियां, 2 कारें चकनाचूर, बाल-बाल बचे चालक

लुधियाना के सबसे व्यस्त इलाके भारत नगर चौक पर आज उस समय चीख-पुकार मच गई, जब ऊपर बन रहे एलिवेटेड पुल से अचानक गेहूं की भारी-भरकम बोरियां नीचे गिरनी शुरू हो गईं। इस हादसे की चपेट में नीचे से गुजर रही दो कारें और सड़क किनारे की दुकानें आ गईं। गनीमत रही कि कार सवारों की जान बच गई हालांकि उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। 50-50 किलो की बोरियों ने कारों के दरवाजे तक तोड़े स्थानीय दुकानदारों के मुताबिक ऊपर पुल से गुजर रहा एक ट्रक ओवरलोड था। अचानक ट्रक से गेहूं की बोरियां नीचे गिरने लगीं। बताया जा रहा है कि एक-एक बोरी का वजन करीब 50-50 किलोग्राम था। इतनी ऊंचाई से गिरने के कारण बोरियों का बेट इतना ज्यादा था कि नीचे खड़ी और गुजर रही कारों की छतें दब गईं और दरवाजे तक टूट गए। जिसमे एक कार स्विफ्ट और दूसरी टोयोटा कार थी । दुकानदार की आपबीती पलक झपकते ही सब तबाह हो गया मौके पर मौजूद एक दुकानदार ने बताया मैं अपनी दुकान पर बैठा था तभी अचानक ऊपर से कुछ गिरने की आवाज आई। देखा तो एलिवेटेड पुल से बोरियां नीचे गिर रही थीं। हमारी दुकान का बोर्ड और बाहर लगी छतरी पूरी तरह टूट गई। अगर कोई पैदल यात्री वहां होता तो बड़ा जानी नुकसान हो सकता था। बाल-बाल बचे ड्राइवर हादसे के वक्त दोनों कारों में ड्राइवर मौजूद थे। भारी बोरियां सीधे कारों के ऊपर गिरीं जिससे गाड़ियां पिचक गईं। राहगीरों ने तुरंत मदद कर ड्राइवरों को बाहर निकाला। उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है कि ओवरलोड ट्रक को पुल पर जाने की अनुमति कैसे मिली और क्या ट्रक का तिरपाल या रस्सियां ढीली थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *