लुधियाना में कांग्रेस की मनरेगा महासंग्राम रैली:मनरेगा मुद्दे पर दूसरे चरण का आगाज; भूपेश बघेल और राजा वड़िंग होंगे शामिल

पंजाब कांग्रेस सूबे में मनरेगा महासंग्राम का दूसरा चरण आज शुरू करने जा रहा है। दूसरे चरण का आगाज लुधियाना के मुल्लापुर दाखा से किया जा रहा है। दाखा में आज कांग्रेस की मनरेगा महासंग्रमा रैली हो रही है। रैली में पंजाब कांग्रेस के प्रभारी भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजा वडिंग, विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा और गुरदासपुर से सांसद व पूर्व डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा मुख्य रूप से रैली को संबोधित करेंगे। रैली में पंजाब कांग्रेस के अन्य सीनियर लीडर भी पहुंचेंगे। दिल्ली में राहुल गांधी की क्लास के बाद कांग्रेस की पंजाब में यह पहली बड़ी रैली होने जा रही है। अब देखना होगा कि इस रैली में पंजाब कांग्रेस के नेता एकजुट दिखते हैं या नहीं। सब की नजरें पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर टिकी हैं। हलका इंचार्ज कैप्टन संधू करवा रहे रैली मुल्लापुर दाखा में होने वाली रैली का आयोजन हलका इंचार्ज व पार्टी के महासचिव कैप्टन संदीप संधू ने करवाया है। रैली में बड़ी संख्या में मनरेगा मजदूर, किसान और कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचने की उम्मीद है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि केंद्र सरकार मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना को कमजोर कर रही है, जिससे गरीब और ग्रामीण मजदूरों का रोजगार प्रभावित हो रहा है। रैली के दौरान मजदूरों को समय पर काम और पूरा भुगतान, बकाया मजदूरी की अदायगी और मनरेगा बंद करने जैसी प्रमुख मांगें उठाई जाएंगी। कैप्टन संदीप संधू ने कहा कि मनरेगा केवल एक योजना नहीं, बल्कि ग्रामीण गरीबों की जीवनरेखा है। कैप्टन संदीप संधू ने जोर दिया कि कांग्रेस इसे कमजोर करने के किसी भी प्रयास का हर स्तर पर विरोध करेगी। संधू ने लोगों से रैली में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और अपने हक की आवाज बुलंद करने की अपील की।
8 से 10 हजार कार्यकर्ता होंगे शामिल कैप्टन संदीप संधू ने बताया कि इस रैली में हलका दाखा के ही कार्यकर्ताओं और मनरेगा मजदूरों को बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि इस रैली से पूरे पंजाब को मैसेज दिया जाएगा कि कांग्रेस मनरेगा मजदूरों को उनका हक देने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *