लुधियाना में कांग्रेस नेता की हत्या:बस अड्डे पर बदमाशों ने कुल्हाड़ी से हमला किया, कान-सिर में चोट लगने से गई जान

लुधियाना के माछीवाड़ा कस्बे के गांव तखरां के बस स्टैंड पर कांग्रेस ब्लॉक प्रधान परमिंदर तिवारी की हत्या कर दी गई। दो हमलावरों ने पीछे से कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में उनके कान और सिर पर गंभीर चोट लगी, जिससे वह मौके पर ही गिर गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत माछीवाड़ा के सिविल अस्पताल पहुंचाया। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उन्हें फोर्टिस अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना कूमकलां की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार हमले में दो अज्ञात लोग शामिल थे। घटना के बाद की 2 PHOTOS… खबर को हम लगातार अपडेट कर रहे हैं….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *