लुधियाना में किन्नरों के दो गुटों में झड़प:बधाई लेने को लेकर किया धारदार हथियारों से हमला; जान से मारने की दी धमकी

लुधियाना के रंजीत एवेन्यू फेज-2 इलाके में किन्नर समुदाय के दो गुटों के खूनी झड़प हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि मारपीट और हथियारों तक पहुंच गया। आरोप है कि एक गुट ने दूसरे गुट को घेरकर धारदार हथियारों से हमला किया और जान से मारने की धमकियां दीं। थाना डेहलों की पुलिस ने इस मामले में जांच के बाद 6 आरोपियों के खिलाफ नाम सहित और 5 से 6 अज्ञात लोगों पर FIR दर्ज की। विवाह वाले घर में बधाई लेने को लेकर हुई झड़प शिकायतकर्ता रिश्का सिंह महंत (चेला रवीना महंत) निवासी अमन नगर, जालंधर बायपास ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 30 मार्च 2026 को वह अपने गुरु भाइयों सुहाना महंत, रूबी महंत आदि के साथ गाड़ियों (PB10RJ-0292 और PB10FC-4786) में सवार होकर रंजीत एवेन्यू फेज-2 स्थित एक विवाह वाले घर में बधाई लेने गए थे। इस दौरान वहां पहले से मौजूद दूसरी पार्टी के सदस्य छोटी महंत, रूही महंत, सलोनी महंत (चेला हीना महंत), सोना मरासी, गुलजार मरासी, टोनी मरासी और 5-6 अज्ञात व्यक्ति भी गाड़ियों (PB10FN-2034 और PB10JT-1786) में पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने आते ही गाली-गलौच शुरू कर दी। पीछा कर रास्ते में घेर पिटा स्थिति बिगड़ती देख शिकायतकर्ता पक्ष मौके से निकलकर मेन सड़क पर आ गया, लेकिन आरोपियों ने उनका पीछा किया और रास्ते में घेर लिया। इसके बाद आरोपियों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिसमें शिकायतकर्ता को चोटें आईं। साथ ही जान से मारने की धमकियां भी दी गईं। पुलिस को दी शिकायत में आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 126(2),115(2),118(1),351 (2),190, 191(3) BNS के तहत कार्रवाई की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *