लुधियाना में बेखौफ लुटेरों का कहर जारी है। ताजा मामला फिरोजपुर रोड स्थित नागपाल रिजेंसी के पास का है जहां मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात बदमाशों ने एक महिला से उसका पर्स छीन लिया और रफूचक्कर हो गए। पर्स में 50 हजार रुपये की नकदी क्रेडिट कार्ड और जरूरी दस्तावेज थे। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पार्किंग में गाड़ी खड़ी कर जाते समय हुई वारदात शिकायतकर्ता महिला जो संत सिंह चीमा नगर काकेवाल रोड की रहने वाली है ने पुलिस को बताया कि वह 16 मार्च को अपने पति के साथ किसी काम से नागपाल रिजेंसी के पास आई थी। जैसे ही उन्होंने अपनी गाड़ी पार्किंग में खड़ी की और पैदल आगे बढ़ने लगे पीछे से एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल पर दो युवक आए।हाथ से पर्स झपटा और फरार हो गए पीड़िता के मुताबिक बाइक सवारों ने अचानक उसके हाथ से भूरे रंग का पर्स छीन लिया। जब तक दंपत्ति कुछ समझ पाता या शोर मचाता आरोपी भीड़भाड़ वाले इलाके का फायदा उठाकर फरार हो गए। छीने गए पर्स में ₹50,000 की नकदी के अलावा क्रेडिट कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज मौजूद थे। पुलिस ने दर्ज की FIR,सीसीटीवी खंगाल रही टीम थाना पुलिस ने इस मामले में BNS की धारा 304 और 3(5) के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अब घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि लुटेरों के भागने के रूट और मोटरसाइकिल के नंबर का सुराग लगाया जा सके। हमने शिकायत के आधार पर अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। संदिग्धों की पहचान के लिए तकनीकी टीम की मदद ली जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।