लुधियाना में चाकू से गोदकर युवक की हत्या:पड़ोसी को पत्नी से अवैध संबंध का शक, रेलवे स्टेशन से किया गिरफ्तार

पंजाब के लुधियाना जिले में एक युवक की उसके पड़ोस में रह रहे व्यक्ति ने चाकू मार कर हत्या कर दी है। देर रात उसका शव सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। मृतक के चेहरे, होंठ के नीचे और गले पर चाकुओं से काटने के निशान मिले है। मृतक की पहचान ग्यासपुरा की मक्कड़ कॉलोनी निवासी 30 वर्षीय नंदलाल के रूप में हुई है। उसके पड़ोसी को शक था कि उसकी पत्नी के साथ नंदलाल के अवैध संबंध है, जिस कारण उसने चाकू से उस पर हमला कर दिया। नंदलाल टायर फैक्ट्री में काम करता था। पड़ोसी ने अचानक किया कमरा खाली,तो लोगों को हुआ शक जानकारी के मुताबिक बीती दिन वह अपने कमरे में सो रहा था। देर रात उसकी हत्या कर दी गई। घटना का खुलासा तब हुआ जब पड़ोसी अपनी पत्नी और अन्य सदस्यों के साथ बैग और सामान लेकर अचानक वेहड़ा छोड़कर रेलवे स्टेशन जाने लगा। जिस कारण वेहड़े के मालिक जसपाल सिंह और अन्य लोगों को शक हुआ कि अचानक वह वेहड़ा छोड़ कर क्यों जाने लगा है। रेलवे स्टेशन से पति-पत्नी किए काबू तभी वेहड़े में ही रह रहे एक अन्य व्यक्ति ने नंदलाल के कमरे में जाकर देखा कि नंद लाल का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा है। उस व्यक्ति ने शोर मचाया और सभी लोगों को इक्ट्ठा किया। वेहड़ा मालिक जसपाल ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और अन्य लोगों के साथ रेलवे स्टेशन गया। जहां अन्य लोगों की मदद से किराएदार को ढूंढा तो वह मिल गया। हत्या करने से पहले आरोपी पति-पत्नी में हुआ था विवाद पुलिस ने हत्या करने वाले पड़ोसी और उसकी पत्नी को काबू कर लिया है। उधर, नंदलाल के शव को सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। वेहड़े के लोगों के मुताबिक नंदलाल की हत्या से पहले वेहड़े में रहते व्यक्ति और उसकी पत्नी में काफी झगड़ा भी हुआ। शक है कि उसी विवाद के कारण महिला के पति ने नंदलाल की हत्या कर दी है। उधर, पुलिस चौकी ग्यासपुरा के इंचार्ज चांद अहीर ने कहा कि शव कमरे में पड़ा मिला है। चाकुओं के निशान भी है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। पुलिस इस केस में जल्द खुलासा करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *