लुधियाना में छत गिरने से किशोरी की मौत:माता-पिता और भाई घायल; कमरे में सो रहा था परिवार, लेंटर की थी जर्जर हालत

पंजाब के लुधियाना में मकान की छत गिरने से 13 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। हादसे में 3 लोग घायल हुए है। घायल अवस्था में किशोरी को अस्पताल लेकर गए, लेकिन उसने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मॉडल टाउन इलाके डॉ. अंबेडकर नगर में शोक है। मृतक किशोरी का नाम कोमलप्रीत है। उसके शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में पोस्टमॉर्टम के लिए रखवा दिया है। स्थानीय निवासी सोहन सिंह ने बताया कि एक घर की छत गिर गई। लेंटर रात करीब 12 बजे के बाद गिरा। सीलन के कारण लेंटर की हालत खस्ता थी और सरिया बाहर नजर आ रहा था। एक कमरे में बेड पर 3 लोग सो रहे थे और किशोरी का भाई चारपाई पर सो रहा था। कमरे में सो रहा था परिवार किशोरी कोमलप्रीत अपने पिता हरदियाल सिंह काला और मां बलजिंदर कौर के साथ बेड पर लेटी थी। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई। उसकी मां को भी सिर पर काफी चोट आई है। मृतक कोमलप्रीत 7वीं कक्षा में पढ़ती थी। कोमलप्रीत के पिता का अपना घर है। पोस्टमॉर्टम के बाद उसके शव को परिवार अंतिम संस्कार करेगा। गरीब परिवार होने के कारण इलाका निवासियों की प्रशासन से मांग है कि सरकार उन्हें आर्थिक मदद करें। यहां ये बड़ा सवाल उठता है कि निगम अधिकारियों द्वारा खस्ता हालत की बिल्डिंगों की जांच क्यों नहीं की। यदि बिल्डिंग खस्ता थी तो परिवार को पहले से नोटिस दिया जाता या सरकार उनकी मदद करती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *