लुधियाना के ढंडारी कलां इलाके में मंगलवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां 6वीं कक्षा में पढ़ने वाली 13 साल की छात्रा ने अपने ही घर के कमरे में पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। छात्रा मंगलवार दोपहर को ही स्कूल से अपना पेपर देकर घर लौटी थी। शाम को कमरे में गई, फिर नहीं खुला दरवाजा मृतका की पहचान ढंडारी खुर्द निवासी अंजलि 13 के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि अंजलि मंगलवार को अपनी परीक्षा देकर घर लौटी थी तब वह बिल्कुल सामान्य लग रही थी। शाम के वक्त वह अपने कमरे में चली गई। काफी देर तक जब कमरे से कोई हलचल नहीं हुई तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई जवाब न मिलने पर जब खिड़की से झांक कर देखा तो अंजलि का शव पंखे से लटका हुआ था। परिजनों के शोर मचाने पर पड़ोसी इकट्ठा हुए और बच्ची को फंदे से नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। अंजलि के 4 भाई-बहनों है। पिता फैक्ट्री में काम करते हैं और मां गृहणी हैं। बेटी की मौत के बाद से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे मोहल्ले में मातम छाया हुआ है। हर कोई यही चर्चा कर रहा है कि आखिर इतनी छोटी बच्ची ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया। आज होगा पोस्टमार्टमजांच में जुटी पुलिस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल हरबंस सिंह ने बताया शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है। आज शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल हरबंस सिंह ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है जिससे खुदकुशी के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस छात्रा के स्कूल बैग की तलाशी ले रही है और सहेलियों से भी पूछताछ की जा रही है। फिलहाल धारा 174 के तहत कार्रवाई की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की असली वजह साफ होगी।