लुधियाना में टीचर के पति ने की बच्ची से छेड़छाड़:पड़ोस में ट्यूशन पढ़ने गई थी, शोर मचाने पर आई मैडम, रोते हुए भागी

लुधियाना में कुलदीप नगर इलाके में एक ट्यूशन टीचर के पति पर 11 वर्षीय छात्रा के साथ अश्लील हरकतें करने का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी नरिंदर कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता छात्रा के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी 11 वर्षीय बेटी 8 मार्च, 2026 को पड़ोस में रहने वाली शिक्षिका के घर ट्यूशन पढ़ने गई थी। आरोप है कि शिक्षिका के पति नरिंदर कुमार ने छात्रा को जबरदस्ती पकड़ लिया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। आरोपी ने शोर मचाने पर छोड़ा जब छात्रा ने शोर मचाया तो ट्यूशन पढ़ने वाले अन्य बच्चे और मैडम भी आ गई। इसके बाद बच्ची रोते हुए घर भाग गई। उसने सारी व्यथा अपने परिवार से बताई। जिसके बाद परिजनों ने जब शिक्षिका से बातचीत की तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाई। थाना जोधेवाल की पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर आरोपी नरिंदर कुमार, निवासी कुलदीप नगर, राहों रोड, लुधियाना के खिलाफ धारा 74 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई जसपाल सिंह कर रहे हैं। ASI जसपाल सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *