लुधियाना में एक ट्रेडिंग कंपनी के दफ्तर में चोरों ने धावा बोल दिया। चोरी की वारदात CCTV फुटेज सामने आई है। रात के अंधेरे में 6 चोर आए और शटर तोड़कर दफ्तर में टेबल की दराज से 70 हजार रुपए नकदी लेकर भाग गए। बाबा थान सिंह चौक स्थित राजी ट्रेडिंग कंपनी के दफ्तर में रात को 6 चोर आए। चार चोर दफ्तर के शटर पर लगे शटर तोड़ने लगे तो दो चोर उनके आगे खड़े हो गए और लाेई से पर्दा करने लगे।पर्दे की आड़ में चोरों ने शटर तोड़कर चोर दफ्तर के अंदर घुसे और आलमारियों और दराज को खंगालने लगे। चोरों ने टेबल की दराज से 70 हजार रुपए नकद और अन्य कीमती सामान उठाकर फरार हो गए। कंपनी के मालिक राज चंद्र को सुबह तब पता चला जब वो दफ्तर खोलने आया। उसने देखा कि शटर को तोड़ा गया है। शटर उठाकर दफ्तर खोला तो अंदर सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। कंपनी मालिक ने इसकी शिकायत पुलिस को दे दी है। घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है। लोग न देखें इसलिए पर्दा करके तोड़ा शटर चोरों ने पहले दफ्तर की रेकी की और उसके बाद मौका मिलते ही शटर तोड़ने पहुंच गए। सड़क पर आते जाते लोगों को पता न चले इसके लिए दो चोरों ने अपनी-अपनी लोई हाथ में ली और उसे फैला दिया। दोनों लोई का पर्दा बनाया और चारों ने उसकी आढ़ में शटर तोड़ दिया। शिकायत के साथ सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपी दफ्तर के मालिक राज चंद्र ने बताया कि चोर लगभग 70 हजार रुपए की नकदी और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए हैं। चोरी का पता सुबह दुकान खोलने पर चला, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस को इस मामले की शिकायत व सीसीटीवी फुटेज दे दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कर रहे चोरों की पहचान थाना डिवीजन नंबर तीन की पुलिस का कहना है कि उन्होंने मौका चेक कर लिया। सीसीटीवी फुटेज चेक कर ली हैं और अब आरोपियों की पहचान की जा रही है। इसके अलावा आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी चेक कर रहे हैं ताकि पता चल सके कि वो किस तरफ गए हैं।