लुधियाना में डेयरी संचालकों में खूनी झड़प:आधा दर्जन युवकों ने बरसाईं गोलियां, 2 भाई समेत 1 घायल,टांग पर लगा फायर

लुधियाना में थाना डेहलों के अधीन पड़ते गांव खेड़ा में मंगलवार देर रात रंजिशन आधा दर्जन युवकों ने 2 भाइयों और उनके एक दोस्त पर बेसबॉल बैट से हमला कर दिया। हमलावरों ने गोलियां भी चलाईं और मौके से फरार हो गए। हमले में छोटे भाई की बाईं टांग में गोली लगी, जबकि बड़ा भाई और उसका दोस्त घायल हो गए। गांव के लोगों की मदद से सभी घायलों को डेहलों के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने बड़े भाई और उसके दोस्त गोल्डी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। रात 11 बजे गोली लगने से घायल छोटे भाई नवजोत को लुधियाना के सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हमलावरों को पिस्तौल समेत हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पिता बोला-हमले के समय मार्केट से सामान लेकर वापस लौट रहा था बेटा
सिविल अस्पताल में दाखिल गांव खैड़ा निवासी नवजोत सिंह के पिता परमजीत सिंह ने बताया कि वे गांव के गुरुद्वारे के नजदीक एक डेयरी पर दूध सप्लाई करते हैं और वहां पर अन्य डेयरी वाले उनसे रंजिश रखते हैं। परमजीत सिंह ने बताया कि मंगलवार देर रात उनका बड़ा बेटा डेयरी पर दूध देने के बाद मार्केट से सामान लेकर घर आ रहा था। गांव के गुरुद्वारे के नजदीक कार सवार करीब आधा दर्जन युवकों ने उसे रोक लिया और बेसबॉल बैट से उस पर हमला कर दिया। हमलावरों ने गाड़ी में जबरन बैठाने की करी कोशिश
हमलावर उसे जबरन कार में बिठाने की कोशिश कर रहे थे, तभी उसका डेयरी वाला दोस्त गोल्डी उसका बचाव करने गया तो हमलावरों ने उससे भी मारपीट शुरू कर दी। परमजीत सिंह ने बताया कि उन्हें किसी जानकार ने घर आकर बताया कि कुछ लोग उनके बेटे से मारपीट कर रहे हैं। वे अपने छोटे बेटे नवजोत को साथ लेकर मौके पर पहुंचे तो हमलावरों में शामिल एक युवक ने उनकी तरफ करीब 4-5 गोलियां चलाईं, जिनमें से एक गोली उनके छोटे बेटे को लग गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *