लुधियाना में तलवार लेकर लुटेरों के पीछे दौड़ी NRI महिला:बाइक सवार बदमाशों ने चलती कार के शीशे पर अंडे फेंके; VIDEO सामने आया

पंजाब में सोशल मीडिया पर एक NRI महिला की दिलेरी का वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो लुधियाना के डेहलों का है। वीडियो में महिला लुटेरों के पीछे तलवार लेकर दौड़ रही है। दावा किया जा रहा है कि यह महिला NRI है। वह ऑस्ट्रेलिया से आई है। वीडियो में मोटरसाइकिल सवार 2 लुटेरे कार के शीशे पर अंडे मारकर कार सवार महिलाओं को लूटने की कोशिश करते हैं। इतने में कार चला रही NRI महिला तलवार लेकर बाहर निकलने लगती है तो उसके साथ बैठी एक बुजुर्ग महिला उसे रोकने की कोशिश करती है। महिला हाथ में तलवार लेकर बाहर निकलती है और लुटेरों का पीछा करते हुए दौड़ने लगती है। यही नहीं महिला लुटेरों को ललकार रही है। इस पूरी घटना को कार में बैठी अन्य महिला ने शूट किया है। वीडियो में क्या-क्या दिख रहा… वीडियो वायरल होने के बाद NRI महिला ने ये बातें कहीं… वीडियो के असली होने पर शक, इसके 4 कारण… SHO अवनीत कौर बोलीं- कुछ लोगों को राउंडअप किया इस मामले में SHO अवनीत कौर ने कहा कि वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद जब मामले की जांच की तो पता चला कि जो महिला तलवार लेकर कार के आगे चल रही है, उनकी कार के शीशे पर किसी ने अंडा मार कर लूटने की कोशिश की थी। लेकिन महिलाओं की बहादुरी के कारण बदमाश भाग गए थे। पुलिस ने इस मामले में संदिग्ध लोगों पर मामला दर्ज किया है और मामले की जांच की जा रही है। कुछ लोगों को राउंडअप भी किया है । ॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… पंजाबी NRI दूल्हे की शादी में नोटों की बारिश:दावा- दूल्हा-दुल्हन पर ₹8 करोड़ उड़ाए गए; DJ वाला बोला- डॉलर समेत ₹3 लाख उठाए तरनतारन जिले के पट्टी क्षेत्र में एक NRI की शादी पंजाब में चर्चा का विषय बन गई। शादी समारोह के कुछ वीडियो सामने आए हैं, जिनमें दिख रहा है कि दूल्हा अपनी दुल्हन पर नोटों की बारिश कर रहा है। इस दौरान रिश्तेदार खड़े होकर इस सीन को देख रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *