लुधियाना में दोस्त के साथ गए युवक की मौत:आत्म पब्लिक स्कूल के बाहर मिला शव, दोस्त और उसके पिता पर हत्या का केस दर्ज

लुधियाना के थाना मॉडल टाउन के अंतर्गत आते आत्म नगर इलाके में एक 19 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान मोहल्ला आजाद नगर के रहने वाले मोहित (19) के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के पिता सुरिंदर कुमार गुंबर के बयानों के आधार पर उसके दोस्त नितिन उसके पिता सुशांत कुमार और कुछ अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। दोस्त घर से बुलाकर ले गया,फिर खुद अकेला लौटा पुलिस को दी गई शिकायत में आजाद नगर निवासी सुरिंदर कुमार ने बताया कि 1 अप्रैल को उनका बेटा मोहित घर पर मौजूद था। शाम के वक्त उसका दोस्त नितिन अपनी स्कूटी पर आया और मोहित को अपने साथ बैठाकर ले गया। कुछ देर बाद नितिन अकेला ही उनके घर वापस आया। जब मोहित की मां सुनीता ने बेटे के बारे में पूछा तो नितिन ने टालमटोल करते हुए कहा कि मोहित किसी और लड़के के साथ चला गया है। जब वहां वापस घर नहीं आया तो उसकी तलाश की और किस रह गिर ने बताया की वहां आत्म पब्लिक स्कूल के बाहर गिरा हुआ है। सिविल अस्पताल में जब भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने के चलते उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया वहां से वापस आए तो उसकी मौत हो गई थी अगले दिन कहानी बदली: स्कूल के पास देखने का दावा किया शिकायतकर्ता के अनुसार, 2 अप्रैल को नितिन अपने पिता सुशांत कुमार के साथ उनके घर आया। उन्होंने नई कहानी सुनाते हुए कहा कि उन्होंने पिछली रात मोहित को आत्म नगर पब्लिक स्कूल के पास देखा था। बेटे के घर न लौटने और नितिन के बार-बार बयान बदलने पर परिवार को शक हुआ। पिता का आरोप-मारपीट कर की गई हत्या सुरिंदर कुमार ने पुलिस को बताया कि उन्हें पूरा यकीन है कि नितिन उसके पिता सुशांत और उनके अन्य साथियों ने मिलकर मोहित के साथ बुरी तरह मारपीट की है। गंभीर चोटें लगने के कारण ही मोहित की मौत हुई है। परिजनों का आरोप है कि इस वारदात को सोची-समझी साजिश के तहत अंजाम दिया गया है। पुलिस कार्रवाई: BNS की धाराओं में FIR दर्ज मॉडल टाउन पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) हत्या धारा 61(2) आपराधिक साजिश धारा 238 साक्ष्यों को मिटाना या गलत सूचना देना।धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का खुलासा होगा। फिलहाल नामजद आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है और इलाके के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *