लुधियाना में दो एक्टिवा में टक्कर, युवक की मौत:साथी घायल, दूसरा वाहन चालक फरार, दो बेटियों-एक बेटे के सिर से उठा पिता का साया

लुधियाना के न्यू हरगोविंद नगर इलाके में आज दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जिसमें दो एक्टिवा स्कूटरों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में एक युवक की जान चली गई। मृतक की पहचान जमालपुर निवासी 33 वर्षीय जय करण उर्फ बबलू के रूप में हुई है। इस हादसे में बबलू का दोस्त भी गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। दुकान का सामान लेकर घर जा रहा था बबलू जानकारी के अनुसार जय करण अपनी माता की चुन्नियों की दुकान के लिए सामान लेकर निकला था। जब वह न्यू हरगोविंद नगर के पास पहुँचा तो सामने से आ रही एक तेज रफ्तार एक्टिवा ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि जय करण ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उसके पीछे बैठा उसका दोस्त भी इस हादसे की चपेट में आकर बुरी तरह घायल हो गया। परिवार में मचा कोहराम तीन बच्चों का था पिता जय करण की मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वह शादीशुदा था और अपने पीछे पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जय करण की पत्नी हाउसवाइफ है और वह घर का एकमात्र सहारा था।हादसे के बाद आरोपी एक्टिवा चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुँचकर वाहनों को कब्जे में ले लिया है। पुलिस कर रही है जांच घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुँचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक फरार एक्टिवा चालक की तलाश की जा रही है और आसपास के CCTV कैमरों को खंगाला जा रहा है ताकि आरोपी की पहचान हो सके। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *