लुधियाना में दो दोस्तों को कार से कुचला:मामूली बात को लेकर कहासुनी, बचाव कराने गए थे, वीडियो बनाने पर जान से मारने की धमकी

लुधियाना के पॉश इलाके रानी झांसी रोड पर बुधवार देर शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब एक लाल रंग की सुजुकी ब्रेजा कार सवार युवकों ने दो व्यक्तियों को बुरी तरह कुचल दिया और मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि कार सवार पांच युवक नशे में धुत थे। ओमेक्स के बाहर चल रही एक पार्टी के दौरान हुए विवाद के बाद इस वारदात को अंजाम दिया गया। पीड़ित सचिन तलवार ने जानकारी देते हुए बताया कि रानी झांसी रोड स्थित ओमेक्स के बाहर एक पार्टी चल रही थी। इसी दौरान उनके एक दोस्त का कुछ युवकों के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। सचिन ने बताया जब मैं और मेरा दूसरा दोस्त बीच बचाव करने और मामला शांत कराने पहुंचा तो कार सवार युवकों ने सीधे हमारे ऊपर गाड़ी चढ़ा दी। इस टक्कर में सचिन और उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है। वीडियो बनाने वाले को भी दी गालियां प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ड्राइवर ने गाड़ी की रफ्तार और बढ़ा दी। भागते समय रास्ते में एक राहगीर ने जब अपने मोबाइल से गाड़ी का वीडियो बनाने की कोशिश की तो कार सवार युवकों ने उसे भी रुककर भद्दी-भद्दी गालियां दीं और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस की कार्रवाई स्थानीय लोगों और प्रदर्शनकारियों ने घटना के बाद रोष व्यक्त किया है। पुलिस को गाड़ी के नंबर और वीडियो क्लिप्स सौंप दी गई हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *