लुधियाना में नाबालिग से दुष्कर्म:बातों में फंसा ले गया घर,धमका कर बनाए शारीरिक संबंध,जान से मारने की दी धमकी

लुधियाना के हैबोवाल इलाके में एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ डरा-धमकाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर आरोपी नीरज वर्मा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी फरार है। गिरफ्तारी के लिए छापामारी पुलिस कर रही है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 4 अप्रैल 2026 को उनकी बेटी ने उन्हें अपनी आपबीती सुनाई। शिकायत के अनुसार, आरोपी नीरज वर्मा उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया था। वहां नीरज का दोस्त नितिन भी मौजूद था। धमकी देकर बनाए शारीरिक संबंध
आरोप है कि नीरज ने नाबालिग लड़की को जान से मारने की धमकी दी और उसकी मर्जी के खिलाफ उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इतना ही नहीं, आरोपी ने लड़की को डराया कि यदि उसने इस बारे में किसी को बताया तो वह उसे छोड़ेंगे नहीं। पीड़िता ने खुलासा किया कि इससे पहले भी नीरज कई बार उसके साथ जबरदस्ती कर चुका था। विरोध करने पर परिवार ने दी जान से मारने की धमकी
जब पीड़ित लड़की का पिता अपनी बहन के साथ शिकायत लेकर आरोपी के घर पहुंचा, तो वहां मौजूद नीरज के परिजनों से बातचीत करने की बजाय उनके साथ गाली-गलौज की। पीड़िता के पिता का आरोप है कि नीरज के परिवार वालों ने उन्हें सरेआम जान से मारने की धमकियां भी दीं। थाना हैबोवाल की पुलिस ने आरोपी नीरज वर्मा निवासी पंजाबी बाग, बलोके रोड, हैबोवाल) के खिलाफ BNS की धारा 64 (दुष्कर्म के लिए सजा), 351(2)(आपराधिक धमकी देना) और 6 पास्को एक्ट में मामला दर्ज किया है: इस मामले में पुलिस का कहना है कि “पीड़िता के पिता के बयानों पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है और मामले की गहनता से जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *