लुधियाना में पंखे से लटका मिला युवक का शव:2 साल पहले मृतक के भाई ने भी फांसी लगाई थी, पुलिस जांच में जुटी

लुधियाना सलेम टाबरी के भाटिया इलाके में स्थित गगनदीप कॉलोनी में सोमवार सुबह उस वक्त चीख-पुकार मच गई जब 22 वर्षीय एक युवक का शव कमरे में पंखे से लटका मिला। मृतक की पहचान विकास के रूप में हुई है। हैरानी की बात यह है कि करीब दो साल पहले विकास के भाई ने भी इसी तरह मौत को गले लगा लिया था। मिली जानकारी के अनुसार घटना सुबह करीब 8:30 बजे की है। विकास सिलाई का काम करता था। सुबह जब वह काफी देर तक अपने कमरे से बाहर नहीं निकला तो पिता उसे देखने के लिए ऊपर बने कमरे में गए। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाजें देने के बाद भी जब कोई हलचल नहीं हुई तो पिता ने पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा। अंदर विकास पंखे के सहारे फंदे पर लटका हुआ था। विकास के परिवार में अब उसके पिता और घरवाली और एक छोटा बेटा रह गए है। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि परिवार अभी छोटे बेटे की मौत के सदमे से पूरी तरह उबर भी नहीं पाया था कि अब विकास ने यह कदम उठा लिया। परिजनों ने बताया कि ठीक दो साल पहले विकास के छोटे भाई ने भी फंदा लगाकर आत्महत्या की थी। विकास स्लाई का कम कर घर की आर्थिक स्थिति में हाथ बंटाता था।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। शुरुआती जांच में मामला खुदकुशी का लग रहा है हालांकि कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद हुआ है या नहीं इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर मामले की गहराई से जांच कर रही है कि आखिर विकास ने यह कदम क्यों उठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *