लुधियाना में पंजाबी सिंगर पर जानलेवा हमला:बदमाशों ने घेर कर पीटा, सिर पर मारे धारदार हथियार, टूटी हड्डी

पंजाब के लुधियाना में अंबेडकर नगर इलाके में पंजाबी सिंगर अमन सहोता पर 4 से 5 युवकों ने धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में अमन गंभीर रूप से घायल हो गया। खून से लथपथ हालत में उसे लोगों ने तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत बेहद नाजुक बताते हुए देर रात PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया। सिर की हड्डी के हुए दो टुकड़े डॉक्टरों के मुताबिक अभी तक जो शक है कि शायद अमन के सिर की हड्डी के दो टुकड़े हो गए हैं और उसकी आंख तक बाहर आ गई है। बाकी स्कैन आदि करने पर पूरा क्लियर हो पाएगा। घायल अमन दुगरी इलाके के हिम्मत नगर का रहने वाला है और अक्सर स्टेज शो में गाने गाता है। धारदार हथियारों से हुआ है हमला अमन के दोस्त अर्श कुमार ने बताया कि अमन किसी काम से अंबेडकर नगर गया था, जहां कुछ युवकों ने उसे घेर लिया और तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। पहचान वाले दोस्तों ने उसे खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचाया। परिजनों को सूचना दे दी गई है। फिलहाल हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस को सूचना दी जा रही है और मामले की गहन जांच शुरू की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *