लुधियाना में पब्लिक ने घेरा थाना टिब्बा:कार्रवाई नहीं करने पर की नारेबाजी, शिकायतकर्ता पर ही पर्चा दर्ज करने का आरोप

लुधियाना के थाना टिब्बा के बाहर पुलिस प्रशासन के खिलाफ लोगों ने मंगलवार को धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पक्षपात और गलत कार्रवाई के गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। पीड़ित का आरोप है कि उसके घर पर कुछ महीने पहले कुछ लोगों ने हमला कर दिया था। वो शिकायत लेकर थाने गए तो पुलिस ने उनकी सुनवाई नहीं की और बाद में उनके खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कर दिया। सत्ताधारी नेताओं के दबाव में काम करने का आरोप पीड़ित राजीव गुप्ता ने बताया कि उनके घर पर हमला करने वालों में सत्ताधारी पार्टी से जुड़े कुछ नेता भी शामिल थे। गुप्ता के अनुसार, उन्होंने घटना के बाद पुलिस को शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस ने सत्ताधारी नेताओं के दबाव में आकर उल्टा उन पर ही पर्चा कर दिया। राजीव गुप्ता ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनकी शिकायत को नजरअंदाज कर उन्हें ही आरोपी बनाया, जिससे उन्हें मानसिक और सामाजिक तौर पर काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसी के विरोध में उन्होंने अपने समर्थकों के साथ थाना टिब्बा के बाहर प्रदर्शन किया। न्याय नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी प्रदर्शन के दौरान लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही न्याय नहीं मिला तो वे अपना आंदोलन और तेज करेंगे। इस पूरे मामले पर थाना टिब्बा की सब-इंस्पेक्टर जसकिरण कौर ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *