लुधियाना में फोकल पॉइंट के व्यापारी से धोखाधड़ी:साल 2022 के लेन-देन में अब दर्ज हुई FIR, आरोपी की तलाश जारी

लुधियाना के औद्योगिक इलाके फोकल पॉइंट में व्यापारिक विश्वास को ठेस पहुंचाने और लाखों रुपये की धोखाधड़ी का एक बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस ने एक शिकायत के आधार पर धोखाधड़ी और अमानत में खयानत की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। क्या है पूरा मामला शिकायतकर्ता करतार चंद जो फोकल पॉइंट फेस-7 स्थित सिटीजन एक्सपोर्ट के मालिक हैं, ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी फर्म ने आरोपी मलकीत सिंह निवासी जीटीबी नगर,मुंडियां कलां की कंपनी को काम के सिलसिले में कच्चा माल भेजा था। तीन चरणों में भेजा गया था माल पुलिस जांच के अनुसार यह लेन-देन साल 2022 के दौरान हुआ था। सिटीजन एक्सपोर्ट की ओर से आरोपी को तीन चरणों में भेजा गया था माल 08 मार्च 2022,29 अगस्त 2022,01 अक्टूबर 2022 तारीखों पर माल भेजा गया था न माल लौटाया, न पैसे दिए आरोप है कि मलकीत सिंह की कंपनी ने वह कच्चा माल तो प्राप्त कर लिया, लेकिन उसके बदले तैयार माल वापस नहीं किया। जब हिसाब-किताब किया गया,तो आरोपी की तरफ 12,26,820.68 रुपये की देनदारी निकली। बार-बार कहने के बावजूद जब आरोपी ने न तो माल लौटाया और न ही बकाया राशि का भुगतान किया, तो पीड़ित ने पुलिस प्रशासन का दरवाजा खटखटाया। पुलिस ने कहा शिकायतकर्ता की अर्जी पर लंबी जांच के बाद अब थाना फोकल पॉइंट में आरोपी मलकीत सिंह के खिलाफ IPC की धारा 406 और 420 के तहत FIR नंबर 83 दर्ज की गई है। पुलिस मामले की गहराई से तफ्तीश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *