लुधियाना में बच्ची के अपहरण का प्रयास:कार की खिड़की से खींच रही थी महिला; पिता ने देखकर मचाया शोर, लोगों ने पकड़कर पीटा

लुधियाना के समराला चौक के पास नरिंदर नगर इलाके में रविवार को बच्चा चोरी की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक महिला ने घर के बाहर खड़ी कार की खिड़की से 5 साल की बच्ची को बाहर निकालकर ले जाने का प्रयास किया, लेकिन पिता की सतर्कता से आरोपी महिला पकड़ी गई। कार बैक करते समय खिड़की में डाला हाथ
इलाका निवासी मनमीत सिंह ने बताया कि वह अपने 5 साल के जुड़वां बच्चों (बेटे गुनकिरत और बेटी गुमकीरत) के साथ गुरुद्वारा साहिब जाने के लिए कार में सवार हुए थे। जैसे ही उन्होंने कार बैक की, वहां खड़ी एक अज्ञात महिला ने पिछली खिड़की (जिसका शीशा खुला था) से हाथ डालकर उनकी बेटी को बाहर खींचने की कोशिश की। मनमीत ने तुरंत शोर मचाया और महिला को मौके पर ही दबोच लिया। पकड़े जाने पर करने लगी पागलों जैसी हरकतें
महिला के पकड़े जाने पर मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों का आरोप है कि खुद को फंसता देख महिला दिमागी तौर पर परेशान होने का नाटक करने लगी। जब लोगों ने उससे सवाल किए तो वह गोल-मोल जवाब देने लगी। इस दौरान गुस्साए लोगों और मोहल्ले की महिलाओं ने उसकी जमकर पिटाई भी कर दी। महिला की सफाई, बोली-‘बच्ची खुद मेरे पास आई’
महिला ने अपनी पहचान अनीता के रूप में बताई है। पूछताछ के दौरान उसने किडनैपिंग के आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि “मैंने बच्चा नहीं उठाया, वह खुद मेरे पास आई थी।” जब उससे पूछा गया कि क्या उसने कोई नशा किया है तो उसने इससे भी साफ इनकार कर दिया। हालांकि, पीड़िता के पिता का कहना है कि महिला पूरी तरह होश में है और उसका मकसद बच्ची को किडनैप कर आगे बेचना था। पुलिस जांच और गश्त बढ़ाने की मांग
सूचना मिलने पर चौकी धर्मपुरा (थाना डिवीजन नंबर 3) के अधिकारी मौके पर पहुंचे। ASI राम मूर्ति ने बताया कि “हमें सूचना मिली थी कि लोगों ने एक महिला को बच्चा चोरी के आरोप में पकड़ा है। हमने महिला को हिरासत में ले लिया है। उसे थाने ले जाकर वेरिफिकेशन की जाएगी और बयानों के आधार पर कानूनी कार्रवाई होगी।” इलाका निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि डिवीजन नंबर 3 के अंतर्गत आते क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए ताकि ऐसी वारदातें दोबारा न हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *