लुधियाना में बच्चे के हत्यारे की वीडियो:रेप केस में फरार कैदी है 9 साल के मासूम का हत्यारा, सूचना देने पर पुलिस देगी 20 हजार

लुधियाना में 7 फरवरी को 9 साल के मासूम अमन की गला रेतकर हत्या के मामले में पुलिस अब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। जबकि पुलिस के पास आरोपी की सीसीटीवी फुटेज और पहचान दोनों मौजूद हैं। इसको लेकर परिजनों में भारी रोष है। मृतक बच्चे के मामा योगेश ने बताया कि पुलिस ने अब आरोपी के बारे में सूचना देने वालों के लिए 20 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आ रही। उन्होंने आरोप लगाया कि जब भी वे थाना सलेम टाबरी की पुलिस से संपर्क करते हैं, उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया जाता। परिजनों के अनुसार, पुलिस अधिकारी हर बार यही कहते हैं कि आरोपी की तलाश में दूसरे राज्यों में दबिश दी जा रही है, लेकिन अब तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई। इलाके में भी आरोपी के पोस्टर सीमित जगहों पर ही लगाए गए हैं, जबकि आरोपी का परिवार खुलेआम घूम रहा है। सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी, पैर में है खराबी परिवार को मिली सीसीटीवी फुटेज में आरोपी नीले रंग की टोपी पहनकर इलाके में घूमता दिखाई दिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी को पकड़ना इसलिए मुश्किल हो रहा है क्योंकि वह न तो मोबाइल फोन का इस्तेमाल करता है और न ही किसी से संपर्क में है। आरोपी की पहचान अजय निवासी कासाबाद के रूप में हुई है। घर के बाहर खेलते समय हुआ था किडनैप मृतक बच्चे की मां अनीषा ने बताया था कि उनका बेटा 5 फरवरी को घर के बाहर पतंग उड़ा रहा था और अचानक लापता हो गया। उन्होंने कहा कि बच्चा घर से महज 50 मीटर की दूरी पर खेल रहा था। परिवार का आरोप है कि बच्चे के लापता होने के बाद वे तीन थानों के चक्कर लगाते रहे, लेकिन पुलिस ने समय रहते कार्रवाई नहीं की। बाद में बच्चे का शव भी घर से करीब 50 मीटर की दूरी पर ही बरामद हुआ। रेप केस में सजा काट रहा आरोपी, पुलिस कस्टडी से हुआ था फरार परिजनों के मुताबिक, आरोपी पहले से ही एक रेप केस में सजा काट रहा था और 2 फरवरी को सिविल अस्पताल में मेडिकल के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। खन्ना पुलिस की कस्टडी से ये आरोपी भागा था जिसने बच्चे की हत्या कर दी। आरोपी 2 फरवरी को फरार हुआ और 5 फरवरी को बच्चे का अपहरण कर लिया। पुलिस पर लापरवाही के आरोप परिजनों का कहना है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती तो बच्चे की जान बच सकती थी। फिलहाल, पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं और आरोपी की गिरफ्तारी का इंतजार जारी है।, उधर थाना सलेम टाबरी की मुख्य मुंशी से बातचीत हुई तो उन्होंने बताया कि कई जगह पोस्टर लगाए है जल्द आरोपी को पुलिस पकड़ लेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *