लुधियाना में बाइक सवार बदमाश से भिड़ा ज्वेलर:कड़ा देखने के बहाने शॉप में घुसा; दुकानदार को बाइक के पीछे 500 मीटर तक घसीटा

लुधियाना के शिमलापुरी इलाके के मोहल्ला कोट मंगल में एक शातिर ठग ने फिल्मी अंदाज में लूट की वारदात को अंजाम दिया। ठग ने न केवल चांदी का कड़ा चोरी किया, बल्कि बहादुरी दिखा रहे दुकानदार को अपनी बाइक के पीछे करीब 500 मीटर तक बेरहमी से घसीटा। घायल दुकानदार को गंभीर चोटें आई हैं। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी यह घटना कैद हो गई है। फोन सुनने के बहाने दुकान से बाहर भागा ठग
पीड़ित दुकानदार मनोज (बग्गा ज्वेलर) ने बताया कि एक युवक उनकी दुकान पर 32 ग्राम चांदी का कड़ा देखने के बहाने आया था। मनोज ने उसे दो अलग-अलग कड़े दिखाए। करीब 5 से 8 मिनट तक दुकान में रुकने के बाद, शातिर ठग ने अपने कान पर फोन लगाया और बात करने का नाटक करते हुए अचानक दुकान से बाहर दौड़ लगा दी। 500 मीटर तक घसीटा, जांबाज दुकानदार ने नहीं छोड़ी बाइक
ठग ने दुकान के बाहर अपनी बाइक स्टार्ट ही खड़ी की थी। जैसे ही वह बाइक पर बैठने लगा, मनोज ने पीछे से दौड़कर उसे दबोच लिया लेकिन ठग ने रुकने के बजाय बाइक की रफ्तार बढ़ा दी। मनोज ने हिम्मत दिखाते हुए बाइक को पीछे से पकड़ लिया। सनकी ठग ने सरेबाजार बाइक भगाई और मनोज को करीब 500 मीटर से ज्यादा दूरी तक सड़क पर घसीटा। सड़क पर घिसटने के कारण मनोज के शरीर पर काफी गहरे जख्म और चोटें आई हैं। CCTV खंगाल रही टीमें
थाना डिवीजन नंबर-6 के अधिकार क्षेत्र में हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसीपी (ACP) सतविंदर सिंह विर्क ने मीडिया से कहा कि “हमने मामले की जांच शुरू कर दी है। इलाके के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आरोपी की पहचान की जा रही है और जल्द ही उसे सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।” दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद इलाके के दुकानदारों में दहशत और रोष का माहौल है। व्यापारियों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *