लुधियाना में बेखौफ कार सवारों की गुंडागर्दी:परिवार के साथ जा रही महिला से छेड़छाड़ और बदसलूकी, पुलिस ने किया मामला दर्ज

लुधियाना में सराभा नगर थाना के अंतर्गत आते साउथ सिटी पुल का मामला सामने आया है जहां एक तेज रफ्तार वर्ना कार सवार ने न केवल एक परिवार की गाड़ी को टक्कर मारी बल्कि सरेराह महिला के साथ अभद्र व्यवहार और छेड़छाड़ की वारदात को भी अंजाम दिया। तेज रफ्तारी और टक्कर के बाद शुरू हुआ तांडव जानकारी के अनुसार शनिवार 28 मार्च को एक परिवार अपनी इनोवा कार में लुधियाना शहर से साउथ सिटी की तरफ जा रहा था। जब उनकी गाड़ी साउथ सिटी पुल के नजदीक पहुंची तो पीछे से आ रही एक सफेद रंग की हुंडई वर्ना कार के चालक ने अपनी गाड़ी को बेहद लापरवाही और तेज रफ्तारी से चलाते हुए इनोवा को जोरदार टक्कर मार दी। गाली-गलौज और महिला से छेड़छाड़ चश्मदीदों और पुलिस को मिली सूचना के मुताबिक टक्कर लगने के बाद जब गाड़ी रुकी तो वर्ना कार का चालक और उसका साथी नीचे उतरे। गलती मानने की बजाय आरोपियों ने गुंडागर्दी शुरू कर दी। उन्होंने न केवल इनोवा सवार परिवार को भद्दी गालियां दीं बल्कि गाड़ी में मौजूद महिला के साथ छेड़छाड़ भी की। विरोध करने पर आरोपियों ने परिवार को जान से मारने की धमकियां दीं और मौके से फरार हो गए। पुलिस की कार्रवाई और दर्ज मामले इस घटना की सूचना मिलते ही ASI राजिंदर कुमार की पुलिस टीम हरकत में आई। वायरलेस पर मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी की और जांच शुरू की। पुलिस ने अज्ञात कार चालक और उसके साथी के खिलाफ नए कानून भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281: लापरवाही से वाहन चलाना,धारा 324(4): संपत्ति को नुकसान पहुंचाना,धारा 74: महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाना (छेड़छाड़),धारा 351(2): आपराधिक धमकी देना के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी का बयान जांच अधिकारी ASI राजिंदर कुमार ने बताया कि पुलिस ने कार के नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। उन्होंने कहा किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। महिला की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है और दोषियों को जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *