लुधियाना में ब्लैकमेलिंग से परेशान विवाहिता ने दी जान:फंदा लगाया, दो बच्चों की मां; किराए पर रहती, पति विदेश गया, मकान मालिक पर आरोप

लुधियाना के जगीरपुर स्थित सुरजीत कॉलोनी में 32 वर्षीय विवाहिता ने मकान मालिक द्वारा ब्लैकमेल किए जाने से परेशान होकर सुसाइड कर लिया। आरोप है कि मकान मालिक ने विवाहिता की नहाते समय वीडियो बनाई और उसे दिखाकर ब्लैकमेल कर रहा था। मृतका की पहचान रोजी के रुप में हुई है। परिवार के अनुसार, रोजी का पति पिछले पांच महीनों से रोजगार की तलाश में विदेश गया हुआ था। रोजी का एक बेटा और एक बेटी है जिनके पूरी जिम्मेदारी रोजी के कंधों पर थी। लेकिन उसे अंदाज़ा नहीं था कि जिस घर में वह रह रही है, वहीं का मकान मालिक उसके लिए अभिशाप साबित होगा। नहाते समय बनाई वीडियो मृतका के पिता पाला राम ने बताया कि 9 फरवरी 2026 को उन्हें फोन आया कि उनकी बेटी ने फंदा लगा लिया है और उसकी मौत हो चुकी है। जब परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो रोजी के ससुरालियों ने बताया कि उसने कभी किसी परेशानी का जिक्र नहीं किया था। हमेशा बच्चों की बातें खुशी से करती थी। मरने से पहले रिकॉर्ड की कई वीडियो, बताई अपनी पीड़ा रोजी के पिता ने बताया कि मौत से कुछ समय पहले रोजी ने एक वीडियो बनाई थी जिसमें उसने साफ तौर पर मकान मालिक गंभीर आरोप लगाए। सूत्रों के अनुसार, रोजी ने दम तोड़ने से पहले अपने मोबाइल फोन में कई वीडियो क्लिप्स रिकॉर्ड की थीं। इन सभी में उसने अपनी पीड़ा व्यक्त की और अपनी मौत के लिए सीधे तौर पर मकान मालिक सतनाम उर्फ टिक्का को जिम्मेदार ठहराया। रोजी ने बताया कि किस तरह वह लंबे समय से मानसिक प्रताड़ना और ब्लैकमेलिंग सह रही थी। 2 आरोपियों के नाम पर मामला दर्ज जांच अधिकारी एएसआई बलजीत सिंह ने बताया कि मामला 9 फरवरी 2026 का है। रोजी का पोस्टमॉर्टम सिविल अस्पताल में करवाया गया और शव परिवार के हवाले कर दिया गया है। टिब्बा थाना पुलिस ने इस मामले में BNS की धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाना) और धारा 3(5) (साझा इरादा) के तहत केस दर्ज किया है। इस मामले में दो लोगों को, जिसमें मकान मालिक सतनाम उर्फ टिक्का और उसकी पत्नी पुष्पा को नामजद किया गया है। पुलिस दोनों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *