लुधियाना के कुमकलां थाने तखरां में माछीवाड़ा ब्लॉक के कांग्रेस प्रधान परमिंदर तिवारी की हत्या के मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर दी है। पुलिस ने अब तक 4 लोगों को गिरफ्तार कर दिया। एफआईआर में पिता, तीन बेटों व एक अन्य व्यक्ति के नाम शामिल किए गए हैं। आरोपितों को हत्या वाले दिन ही हिरासत में ले लिया था, जिनकी अब गिरफ्तारी दिखाई गई है। पुलिस ने खोखरां के जय सिंह, उसके बेटे रवि कुमार, दूसरे बेटे अमरीश व गांव के ही एक अन्य व्यक्ति सुनील को गिरफ्तार कर दिया है। वहीं जय सिंह के तीसरा बेटा व मुख्य आरोपी अजय कुमार पुलिस गिरफ्त से बाहर है। एफआईआर परमिंदर तिवारी के भतीजे शनि शर्मा की शिकायत पर दर्ज की गई। शनि शर्मा ने पुलिस को बताया कि उसके चाचा अपनी बिल्डिंग के बाहर बैठे थे जहां पर आरोपियों ने कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। मुख्य आरोपी अजय कुमार की गिरफ्तारी पर अड़ा परिवार वहीं, दूसरी तरफ परिवार मुख्य आरोपी अजय कुमार की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ा है। परिजनों ने साफ कर दिया कि जब तक पुलिस ने मुख्य आरोपी अजय कुमार को गिरफ्तार नहीं किया तब तक वो पोस्टमार्टम व संस्कार नहीं करवाएंगे। फोर्टिस अस्पताल की मॉर्चरी में है ब्लॉक प्रधान का शव कांग्रेस के ब्लॉक प्रधान परमिंदर तिवारी का शव अब भी फोर्टिस अस्पताल की मॉर्चरी में है। कांग्रेस के हलका इंचार्ज राजा गिल ने कहा कि पुलिस ने भले ही चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन मुख्य आरोपी अब भी गिरफ्तार नहीं है। पुलिस ने पहले आरोपी का नाम विजय बताया सोमवार को एडीसीपी ने हत्या के मुख्य आरोपी का नाम विजय कुमार बताया था लेकिन जो एफआईआर दर्ज की है उसमें मुख्य आरोपी का नाम अजय कुमार लिखा है। इससे पुलिस की जांच पर सवाल उठ रहे हैं।